-
Parambir Singh IPS, Mumbai: मुंबई के पुलिस कमिश्नर रहे परमबीर सिंह के एक लेटर से महाराष्ट्र (Maharashtra) में सियासी बवाल मच गया है। सिंह का तबादला कर उन्हें होम गार्ड डिपार्टमेंट का कमांडेंट जनरल बना दिया गया था। इसके तीन दिन बाद ही उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) को एक लेटर लिखा जिसमें उन्होंने राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। बकौल परमबीर सिंह अनिल देशमुख ने सचिन वाझे (Sachin Wazhe) को हर महीने 100 करोड़ की वसूली करने का टारगेट भी दे रखा था। आइए जानें पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में बने रहने वाले परमबीर सिंह से जुड़ी कुछ बातें:
-
परमबीर सिंह 1988 बैच के महाराष्ट्र कैडर के आईपीएस अफसर हैं। परमबीर सिंह फरवरी 2020 में मुंबई के पुलिस कमिश्नर बने थे। इससे पहले वह एंटी करप्शन ब्यूरो में डीजी और थाणे के पुलिस कमिश्नर भी रह चुके थे।
-
थाणे पुलिस कमिश्नर रहते हुए परमबीर सिंह ने ड्रग्स स्मगलिंग मामले में फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी और उनके पति विक्की गोस्वामी को आरोपी बनाया था।
-
बतौर थाणे पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के नेतृत्व में एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा ने साल 2017 में दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को गिरफ्तार किया था।
-
थाणे कमिश्नर रहते हुए परमबीर सिंह ने सट्टेबाजी के एक बड़े रैकिट का भी भंडाफोड़ किया था। इसमें बुकी सोनू जालान गिरफ्तार हुआ था। उस केस में सलमान खान के भाई अरबाज के अलावा बॉलीवुड की कई हस्तियों के भी नाम सामने आए थे।
-
परमबीर सिंह का नाम मुंबई अंडरवर्ल्ड की कमर तोड़ने में भी प्रमुखता से लिया जाता है। वह 90 के दशक में स्पेशल ऑपरेशन स्क्वॉड के पहले डीसीपी थे। इस स्क्वॉड के नाम मुंबई पुलिस के इतिहास में सबसे ज्यादा एनकाउंटर करने का रिकॉर्ड दर्ज हैं।
-
साल 1993 में हुए मुंबई बम धमाको के एक आरोपी को भी परमबीर सिंह ने पकड़ा था। मालेगांव बम ब्लास्ट मामले में जब प्रज्ञा सिंह ठाकुर को गिरफ्तार किया गया था, तब एटीएस चीफ हेमंत करकरे की लीडरशिप में परमबीर सिंह ने भी उस केस की जांच की थी।
-
परमबीर सिंह से फिलहाल मुंबई पुलिस कमिश्नर का पद छीन लिया गया है। पद जाने के बाद उन्होंने अनिल देशमुख पर जो आरप लगाए हैं उनकी जांच चल रही है।
-
Photos: Agency and Social media
