-
नीता अंबानी ने दो दिवसीय यात्रा पर भारत आए अंतराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थॉमस बाक के लिए शुक्रवार को डिनर पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में उद्योग जगत से लेकर खेल और बॉलीवुड की हस्तियां शामिल हुईं। बता दें नीता अंबनी पहली भारतीय महिला हैं जो अंतराष्ट्रीय ओलपिंक संघ की सदस्य बनीं हैं। यही वजह है कि उन्होंने इस पार्टी का आयोजन किया था। पार्टी में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थॉमस बाक के साथ एशियाई ओलंपिक परिषद के अध्यक्ष और राष्ट्रीय ओलंपिक समितियों के संघ के प्रमुख शेख अहमद अल सबाह भी शामिल हुए हैं। (All PHOTO- Youtube)
-
बता दें कि भारत यात्रा पर आए थॉमस ने हमारे देश में 2016 होने वाले यूथ ओलपिंक की तैयारी को लेकर केंद्रीय खेलमंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर से भी उन्होंने मुलाकात की।
-
पार्टी में मुक्केबाज विजेंदर सिंह।
-
पैराओलपिंक गेम्स में मेडल लाने वाली दीपा मलिक ने व्हीलचेयर से एंट्री की।
-
बता दें कि शॉटपुट एवं जेवलिन थ्रो के साथ-साथ तैराकी एवं मोटर रेसलिंग से जुड़ी एक विकलांग भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने 2016 पैरालंपिक में शॉटपुट में रजत पदक जीतकर इतिहास रचा था।
-
रतन टाटा भी इस पार्टी में दिखाई दिए। उनके साथ कई लोगों ने सेल्फी भी ली। रतन टाटा को डिनर के बाद मुकेश अंबानी खुद उन्हें उनकी कार तक छोड़ने बाहर आए।
-
पार्टी में आमिर खान ने भी शिरकत की।
-
आमिर खान अपने अपनी अपकमिंग फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के लुक में दिखाई दिए।
-
आईपीएल के चेयरमैन राजवी शुक्ला भी इस पार्टी में दिखाई दिए।
-
सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी के साथ दिखाई दिए। वहीं अंबानी परिवार की होने वाली बहु श्लोका भी नजर आईं। आदित्य ठाकरे भी दिखाई दिए।