-

International Yoga Day 2019: 21 जून को पूरे विश्व में योग दिवस मनाया जा रहा है। पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ रांची में 40 हजार लोगों ने योग किया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हर तबके के लोगों के बीच योग करने का जोश दिखा। योग दिवस का उत्साह देश की सीमा पर तैनात उन जवानों में भी दिखा, जहां पर योग करना हर किसी के बस की बात नहीं। यहां हम आपको जवानों की वो तस्वीरें दिखा रहे हैं जिन्हें देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। हिमालय की कड़कती ठंड में इन जवानों ने योग के बेहद कठिन आसनों को बड़ी ही सरलता से किया, जिनके चारों ओर बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है। इन तस्वीरों के जरिए आप भी देखिए बर्फ की सफेद चादर में आर्मी के जवानों का योग। साथ ही देखें योग करती सेना की डॉग स्कॉड टीम। (All Pics- Indian Army Facebook)
-
हिमालय की बर्फीली चोटियों पर योग करते इन जवानों को देश सलामी दे रहा है।
-
ये जवान देश की सीमा की रक्षा तो करते ही हैं साथ ही अपनी संस्कृति और सभ्यता को भी मानते हैं।
-
तस्वीरों में आर्मी के जवानों का हौसला बुलंद नजर आ रहा है। ठंड की परवाह किए बगैर वह योग करने में लीन हैं।
-
सर्दी हो या गर्मी, बारिश आए तो तूफान, ये जवान हमारे लिए हर मौसम में देश की सुरक्षा की पहरेदारी करते हैं। इनके जज्बे को आप भी सैलूट करें।
-
जहां हम और आप एक कदम भी न रख पाएं वहां ये जवान अपनी जान की परवाह किए बिना हमारी रक्षा करते हैं।
-
जवानों की डॉग स्कॉड टीम का योग अभ्यास भी काबिल-ए-तारीफ है। जो जानवर होकर भी भारतीय संस्कृति का सम्मान करते दिखे।
-
इस साल सेना के कुत्तों ने भी योग में भाग लिया।
-
जवानों के साथ इन जानवरों ने भी सरलता से योग किया।