Happy International yoga Day 2019: रांची में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सियाचिन और लद्दाख में आईटीबीपी के जवान, समंदर के बीच नौसेना के सैनिक और सीमा पर आर्मी के जाबाजों के योग का जोश तो आप देख ही चुके हैं। अब हम आपको बॉलीवुड सेलेब्स के योग से रू-ब-रू कराते हैं। बी-टाउन की मोस्ट फिटनेस फ्रीक डीवा शिल्पा शेट्टी ने मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया पर हजारों लोगों को योगाभ्यास कराया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों को योग के फायदे भी बताए। शिल्पा भले ही अब बॉलीवुड फिल्मों में सक्रिय न हों लेकिन वह अपने वर्कआउट के वीडियोज को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। उन्हें बी-टाउन का फिटनेस आइकॉन कहा जाता है। शिल्पा के अलावा 'हसीना मान जाएगी' फेम अभिनेत्री पूजा बत्रा, बिपासा बसु, भाग्य श्री जैसी एक्ट्रेसेज भी अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। ये वो सेलेब्स है जिनके लिए हर दिन योग दिवस होता है लेकिन 21 जून के दिन इन्होंने कठिन प्राणायम कर फैंस को अपना जोशीला अंदाज दिखाया। बता दें कि आज इनके अलावा भी तमाम सितारों ने योग कर लोगों को इसे अपनी दिनचर्या में अपनाने के लिए जागरुक किया। आइए डालते हैं मशहूर सितारों के योग पर एक नजर। (All Pics- Instagram) -
अपनी ट्रेनर की पीठ पर बैठकर योग करतीं क्वीन कंगना।
-
42 की उम्र में भी पूजा बत्रा 25 की गर्ल्स को टक्कर को दे रही हैं। उन्होंने योग दिवस के दिन केकड़ा बन यह कठिन आसन किया।
-
50 की उम्र में भाग्यश्री ने एक पैर के बल बिना किसी सपोर्ट के खड़े होकर योग किया।
-
अजय देवगन संग दे दे प्यार में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह अपनी खूबसूरती को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। लेकिन आजकल वह फिटनेस को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरती हैं। उन्होंने छत की दीवार से उल्टा लटककर योग किया।
-
पंजाबी फिल्मों की सुपरस्टार एक्ट्रेस सोनल चौहान भी कठिन योगासन करते नजर आईं।
-
सोनल ने तमाम तरह के कठिन प्राणायाम किए।
-
तेलूगू फिल्मों की एक्ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल ने झूले पर लटककर जटिल योगासन किया।
-
64 साल की उम्र में अनुपम खेर ने भी योग किया।
-
योग दिवस पर अक्षय कुमार ने अपनी मां को योग करनाा सिखाया।
-
बिपाशा बसु इस बार योग के साथ मेडिटेशन करते नजर आईं।
-
गुजरात बीजेपी के नेता और पूर्व मंत्री जयनारायण व्यास की बेटी सपना व्यास पटेल ने समंदर किनारे योगासन किया।
-
सपना अपने फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं।
-
आलिया भट्ट ने भी योग किया।
-
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने योग दिवस पर अपनी कार्टून वाली तस्वीर शेयर कर प्राणायाम के प्रति जागरुक किया।
