-
सोशल मीडिया का आज के दौर में काफी महत्व है, और इंस्टाग्राम दुनिया में सबसे पॉपुलर प्लेटफॉर्म्स में से एक है। इंस्टाग्राम का उपयोग न सिर्फ युवाओं बल्कि सेलिब्रिटीज, बिजनेस प्रोफेशनल्स और विभिन्न क्षेत्रों के लोगों द्वारा किया जाता है। ग्लोबल लेवल पर सोशल मीडिया के आंकड़े निकालने वाली साइट DataReportal के अनुसार, इंस्टाग्राम ऐप पर हर महीने 2 अरब लोग एक्टिव रहते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि टॉप 10 देशों में कितने इंस्टाग्राम यूजर्स हैं।
-
India
भारत इंस्टाग्राम के सबसे बड़े यूजर बेस के साथ नंबर 1 पर है। भारत में 385.35 मिलियन यूजर्स हैं। -
United States
दूसरे स्थान पर है अमेरिका, जहां 166.15 मिलियन लोग इंस्टाग्राम का उपयोग करते हैं। -
Brazil
ब्राजील तीसरे स्थान पर है, जहां 135.05 मिलियन लोग इंस्टाग्राम से जुड़े हैं। -
Indonesia
इंडोनेशिया 99.4 मिलियन यूजर्स के साथ चौथे स्थान पर है। -
Turkey
पांचवें स्थान पर तुर्की है, जहां 58.45 मिलियन लोग इंस्टाग्राम का उपयोग करते हैं। -
Japan
जापान में 55.5 मिलियन यूजर्स के साथ छठे स्थान पर है। -
Mexico
मैक्सिको सातवें स्थान पर है, जहां 46.7 मिलियन लोग इंस्टाग्राम से जुड़े हैं। -
Germany
आठवें स्थान पर जर्मनी है, जहां 32.85 मिलियन लोग इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते हैं। -
United Kingdom
यूनाइटेड किंगडम इस लिस्ट में नौवें स्थान पर है, यहां 31.9 मिलियन लोग इंस्टाग्राम से जुड़े हैं। -
Italy
दसवें स्थान पर इटली का नाम है, जहां 28.45 मिलियन लोग इंस्टाग्राम का उपयोग करते हैं।
(Photos Source: Pexels)
(यह भी पढ़ें: इन 10 देशों में अच्छी तरह से विकसित है पब्लिक एज्युकेशन सिस्टम, जानिए किस रैंक पर है भारत)
