-
क्या फोटोज शेयर करके भी करोड़ों रुपए कमाए जा सकते हैं? जवाब हां है। फोटो शेयरिंग वेबसाइट इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसी मॉडल्स हैं, जिनके आपने कभी नाम भी नहीं सुने होंगे। इसके बावजूद उनकी इंस्टाग्राम पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इसी की बदौलत उन्हें बड़ी स्पॉन्सरशिप डील्स मिलती हैं। इसके अलावा, इन ग्लैमरस फोटोज की वजह से उन्हें कई मैगजीन्स से भी शूट के ऑफर मिलते हैं। इस वजह से ये मॉडल्स अब तक करोड़ों कमा चुकी हैं। आगे की स्लाइड्स में जानें ऐसी ही दुनिया की टॉप 10 फिटनेस मॉडल्स के बारे में (Source: Instagram)
-
-
29 साल की अमांडा जिम इंस्ट्रक्टर हैं। लॉस एंजिलिस की रहने वाली अमांडा मॉडलिंग भी करती हैं। वे अपने अकाउंट पर बेहद हॉट फोटोज शेयर करने के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अब तक करीब 19 करोड़ रुपए कमाए हैं।

28 साल की बेला एक ब्राजीलियन मॉडल हैं। वे सप्लीमेंट्स के एड के अलावा मोटिवेशनल स्पीकर के तौर पर भी काम करती हैं। 22 लाख फॉलोअर वाली बेला ने अब तक करीब 17 करोड़ रुपए कमाए हैं। -
26 साल की पेज फिटनेस प्रोडक्ट्स और सप्लीमेंट्स प्रमोट करती हैं। इसके अलावा, वे प्रोफेशनल मॉडल भी हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 32 लाख फॉलोअर्स हैं। उन्होंने करीब 37 करोड़ रुपए कमाए हैं।
-
23 साल की एबिगेल लॉस एंजिलिस की रहने वाली हैं। वे प्लेब्वॉय और स्पोर्ट्स इलस्ट्रेड मैगजीन में छप चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर 27 लाख की फैन फॉलोइंग वाली यह मॉडल अपने असाइनमेंट्स से करीब 23 करोड़ रुपए कमा चुकी हैं।
-
एक बच्चे की मां अलेक्सा जीन ब्राउन 24 साल की हैं। वे अपनी वेबसाइट पर हेल्थ टिप्स देती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 19 लाख फालोअर्स हैं। उन्होंने करीब 15 करोड़ रुपए कमाए हैं।
-
25 साल की चैंटल जेन्स के इंस्टाग्राम पर 31 लाख फॉलोअर्स हैं। इसके अलावा, उनके बैंक अकाउंट में करीब 35 करोड़ रुपए कमाए हैं। लॉस एंजिलिस की रहने वाली इस मॉडल का अपना स्पेशल कैलेंडर है। वे मैक्जिम और एफएचएम जैसी मैगजीन में छप चुकी हैं।

22 साल की क्लाउडिया ब्राजील में होने वाली मशहूर मिस बम बम कॉम्पटीशन की रनर अप रह चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 28 लाख फॉलोअर्स हैं। उन्होंने लॉन्जरी प्रोडक्ट्स की मॉडलिंग से करीब 20 करोड़ रुपए कमाए हैं। -
24 साल की कायला इट्सीन्स ने मॉडलिंग और दूसरे एक्सरसाइज कॉन्ट्रैक्ट्स से करीब 50 करोड़ रुपए कमाए हैं।
-
24 साल की लेसी एक पर्सनल ट्रेनर हैं। इसके अलावा, वे फूड सप्लीमेंट्स का भी प्रचार करती हैं। वे मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की फाइटिंग के दौरान रिंग गर्ल के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी 24 लाख फॉलोअर हैं। वे अब तक करीब 20 करोड़ रुपए कमा चुकी हैं।