-
साल 2018 तमाम बॉलीवुड और टेलेविजन कपल्स की शादियों के नाम रहा। बीते साल प्रियंका, सोनम कपूर, दीपिका, नेहा धूपिया, जैसी कई एक्ट्रेस शादी के बंधंन में बंधी। वहीं टीवी की दुनिया में श्वेता बसु प्रसाद, रोडीज के को-फांउडर रघुराम, दीपिका कक्कर जैसे तमाम स्टार्स ने शादी की और इसी साल के आखिरी दिनों में एक सेलेब कपल की शादी की खबर आई। जी हां, इस कपल ने नए साल की शुरुआत के ठीक 2 दिन पहले जयपुर में शादी की। यहां बात कर रहे हैं बाहुबली के डायरेक्टर एसएस राजमौली के बेटे एसएस कार्तिकेय की शादी के बारे में। यह शादी 30 दिसंबर को पिंकसिटी के एक फाइवस्टार होटल में संपन्न हुई। यहां पर 28 और 29 दिसंबर को संगीत और मेहंदी सेरेमनी का आयोजन हुआ और 30 को शादी का भव्य समारोह हुआ। कार्तिकेय की शादी में साउथ इंडियन स्टार्स के अलावा बॉलीवुड सेलेब्स भी नजर आए। (All Pics- prabhas/ Sushmita Sen/upasanakaminenikonidela instagram)
शादी से पहले लंबे समय तक एसएस कार्तिकेय ने अपनी गर्लफ्रेंड पूजा को डेट किया और अब दोनों पति-पत्नी के बंधंन में बंधे हैं। पेशे से कार्तिकेय की नई नवेली दुल्हन साउथ की जानी-मानी सिंगर हैं। -
कार्तिकेय की शादी में बाहुबली स्टार प्रभास, अनुष्का शेट्टी, टोलीवुड स्टार राम चरण और उनकी पत्नी सहित राणा दग्गुबाती जैसे तमाम स्टार्स पहुंचे।
-
शादी की जानकारी रामचरण, प्रभास और सुष्मिता ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की।
-
सुष्मिता ने प्रभास संग तस्वीर क्लिक कराई।
-
शादी में सुष्मिता सेना अपने बॉयफ्रेंड रोहमान शॉल और बेटियों संग पहुंची। दोनों यहां पर एक रोमांटिक कपल के रूप में दिखाई दिए।
-
तस्वीर में सुष्मिता कार्तिकेय की दुल्हन पूजा के पेरेंट्स के साथ बैठीं दिख रही हैं।