-
ईशा अंबानी अब आनंद पीरामल संग वैवाहिक बंधंन में बंध चुकी हैं। 12 दिसंबर के दिन ईशा के अलावा 4 और सेलेब्स की शादी हुई लेकिन अंबानी वेडिंग अब भी सुर्खियों में छाई हुई है। हाल ही में ईशा की कुछ और अनदेखी तस्वीरें सामने आई हैं। ये वो तस्वीरे हैं जिसमें दुल्हन बनी ईशा को उनकी मां नीता अंबानी भावुक होकर दुलार रही हैं। तस्वीरों में मां-बेटी की कमाल की बॉन्डिंग दिख रही है। शादी के दौरान नीता अंबानी काफी भावुक दिखी थीं। वहीं जब अमिताभ बच्चन के द्वारा मंत्रों का अर्थ सुनकर मुकेश अंबानी भी रो पड़े थे। (All Pics- Instagram)
ईशा को ब्राइडल लुक भी काफी चर्चों में हैं। ईशा के लहंगे को मनीष मल्होत्रा ने पारंपरिक परिधान के तौर पर तैयार किया है। दिलचस्प ये भी है शादी के दौरान ईशा और उनकी मां नीता के लहंगे काफी मैच कर रहे हैं। -
ईशा ने अपने ब्राइडल लुक को स्ट्रॉन्ग आईब्रोस, स्मोकी आई के साथ नो मेक-अप लुक को चुना। ईशा ने रेड लिपिस्टिक और लाल बिंदी लगा रखी थी।
-
ब्राइडल लुक में ईशा सिर से लेकर पैर तक हीरों से सजी दिख रही थीं। ईशा ने लहंगे पर फ्लोरल एम्ब्रायडरी का दुपट्टा ओढ़ रखा था।
-
शादी में ईशा की मां नीता अंबानी भी बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।
