-
देश की फीमेल प्लेयर्स में सानिया मिर्जा और मिताली राज का स्टाइलिश अंदाज सुर्खियों में रहता है। लेकिन आपको बता दें इनके अलावा अब रियो ओलिंपिक में मेडल जीतने वाली पीवी सिंधु और टेनिस स्टार साइना नेहवाल भी भी कुछ कम ग्लैमरस नहीं हैं। दोनों ही इंस्टाग्राम पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। दिलचस्प ये भी है कि दोनों ही देश की बैडमिंटन स्टार हैं। पहले ये दोनों कैजुअल कॉस्ट्यूम में दिखती थीं, लेकिन अब इनके स्टाइल स्टेटमेंट में काफी बदलाव आने लगा है। दोनों ही इन दिनों कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 की तैयारी कर रही हैं। (सभी तस्वीरें इंस्टाग्राम से ली गई हैं।)
रियो ओलिंपिक-2016 में रजत पदक विजेता सिंधु अगले महीने से शुरू हो रहे राष्ट्रमंडल खेलों में पदक की बड़ी दावेदार मानी जा रही हैं। मंगलवार को हैदराबाद के गोपीचंद एकेडमी में अभ्यास के दौरान उनके पैर में मोच आ गई। लेकिन अब वह ठीक हैं। -
सिंधु की मां पुसराला विजया का कहना है कि बेटी को कोई बड़ी चोट नहीं है। मेडिकल टेस्ट में बताया गया है कि सिर्फ मोच है। लिहाजा, अब वह जल्द ही कोर्ट में खेलती दिखाई देंगी। तीन बार विश्व चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाली सिंधु ने 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता था।
-
बात अगर सिंधु के स्टाइलिश अंदाज की करें तो उसमें भी वह अच्छी-अच्छी एक्ट्रेसेस को मात दे सकती हैं।
-
साधारण तरीके से रहने वाली सिंधु काफी अट्रैक्टिव लगती हैं।
-
सिंधु की तरह साइना नेहवाल भी काफी स्टाइलिश होती जा रही हैं। सायना भी सानिया मिर्जा की तरह अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए लाइमलाइट में हैं।
-
हाल ही साइना ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनकी फैन्स काफी तारीफ कर रहे हैं।
-
सायना की फैंसी ड्रेसेस और सिंपल मेकअप को लेकर फैन्स उन्हें काफी पसंद करते हैं।
-
पहले साइना काफी सिंपल लुक में नजर आती थीं, लेकिन अब वह भी काफी स्टाइलिश हो गई हैं।
-
साइना कॉमलवेल्थ 2018 के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हाल ही साइना ने पेरेंट्स के साथ यह तस्वीर शेयर की है।
