• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • LIVE : MI W vs RCB W
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • LIVE : MI W vs RCB W
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. picture gallery
  4. indias most abusive states ranked 55 of indians use gender based gaalis at home delhi tops the list

55% भारतीयों की भाषा में ‘अपशब्द’, टॉप पर है दिल्ली, जानिए आपके राज्य में कितने लोगों में है इसकी आदत?

Most Abusive States in India: भारत में गाली-गलौज अब सिर्फ गुस्से की अभिव्यक्ति नहीं, बल्कि रोजमर्रा की भाषा का हिस्सा बनती जा रही है। दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में स्थिति सबसे गंभीर है, जबकि पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्यों में आंकड़े अपेक्षाकृत कम हैं।

By: Archana Keshri
January 8, 2026 14:17 IST
हमें फॉलो करें
  • Punjab abusive language survey
    1/12

    भारत में गाली देना केवल भाषा की आदत नहीं, बल्कि सामाजिक सोच और संस्कारों का भी प्रतिबिंब है। खासतौर पर जब गालियां मां, बहन या बेटी जैसे रिश्तों को निशाना बनाती हैं, तब यह समस्या सिर्फ शब्दों तक सीमित नहीं रहती, बल्कि मानसिकता पर सवाल खड़े करती है। इसी सोच को बदलने के लिए हरियाणा के जींद जिले के बीबीपुर गांव से एक अनोखी मुहिम शुरू हुई- ‘गाली बंद घर’ अभियान। (Photo Source: @suniljaglanofficial/instagram)

  • 2/12

    क्या है गाली बंद घर अभियान?
    साल 2014 में सेल्फी विद डॉटर फाउंडेशन के संस्थापक प्रोफेसर सुनील जगलान ने इस अभियान की शुरुआत की। प्रेरणा तब मिली जब उनकी बेटी ने खेल के मैदान में सुनी एक गाली का मतलब उनसे पूछा। इसके बाद जगलान ने महसूस किया कि पंचायत बैठकों से लेकर रोजमर्रा की बातचीत तक, महिलाओं को लेकर अपमानजनक शब्द कितनी सहजता से बोले जाते हैं। (Photo Source: @suniljaglanofficial/instagram)

  • 3/12

    इस अभियान का उद्देश्य साफ है- ‘घरों, गलियों और समुदायों में लैंगिक गाली-गलौज को पूरी तरह बंद करना।’ जो इलाके इस संकल्प को अपनाते हैं, उन्हें औपचारिक रूप से ‘गाली-बंद’ (No-Swearing Zone) घोषित किया जाता है। (Photo Source: @suniljaglanofficial/instagram)

  • 4/12

    70,000 लोगों का सर्वे, चौंकाने वाले आंकड़े
    पिछले 12 वर्षों में यह अभियान एक राष्ट्रीय स्तर के सामाजिक सर्वे में बदल गया। 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के 70,000 से ज्यादा लोगों से बातचीत की गई। सवाल सीधा था- ‘आप अपने आसपास मां, बहन या बेटी को लेकर अपमानजनक गालियां कितनी बार सुनते या बोलते हैं?’ सर्वे के नतीजे बेहद चिंताजनक हैं। (Photo Source: Unsplash)

  • 5/12

    सर्वे के मुताबिक भारत के सबसे ज्यादा गाली देने वाले राज्य हैं: दिल्ली – 80% (सबसे अधिक), पंजाब – 78%, उत्तर प्रदेश – 74%, बिहार – 74%, राजस्थान – 68%, हरियाणा – 62%, महाराष्ट्र – 58%, गुजरात – 55%, मध्य प्रदेश – 48%। (Photo Source: Unsplash)

  • 6/12

    मध्यम और कम प्रचलन वाले राज्य: उत्तराखंड – 45%, छत्तीसगढ़ – 45%, पश्चिम बंगाल – 44%, कर्नाटक – 44%, तमिलनाडु – 44%, गोवा – 44%, हिमाचल प्रदेश – 43%, केरल – 42%, झारखंड – 41%, ओडिशा – 39%, आंध्र प्रदेश – 39%, तेलंगाना – 35%, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव – 32%, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह – 22%, पुदुचेरी – 18%। यानी कुल मिलाकर, हर दूसरा भारतीय (करीब 55%) मानता है कि उसके आसपास ऐसी भाषा आम है। (Photo Source: Unsplash)

  • 7/12

    कहां सबसे कम गाली-गलौज?
    उत्तर-पूर्वी और पहाड़ी राज्यों में स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर दिखी: अरुणाचल प्रदेश – 18%, असम – 18%, मिजोरम – 17%, नागालैंड – 16%, लक्षद्वीप – 16%। और सबसे कम मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा, सिक्किम, लद्दाख, कश्मीर में 15% लोग अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं। यह फर्क बताता है कि भाषा केवल आदत नहीं, बल्कि सामाजिक-सांस्कृतिक माहौल का नतीजा भी है। (Photo Source: Unsplash)

  • 8/12

    पेशों के हिसाब से भी आई सच्चाई
    सर्वे में यह भी देखा गया कि कौन-से पेशों में गाली-गलौज ज्यादा प्रचलित है: पुलिसकर्मी – 77%, वकील – 73%, राजनेता – 71%, कॉरपोरेट प्रोफेशनल्स – 70%, पत्रकार – 68%, सफाई कर्मचारी/कुली – 64%, खिलाड़ी – 52%, स्वास्थ्य क्षेत्र – 42%, और शिक्षक – 41%। ये आंकड़े किसी को कटघरे में खड़ा करने के लिए नहीं, बल्कि समाज को आईना दिखाने के लिए हैं। (Photo Source: Pexels)

  • 9/12

    महिलाएं, युवा और डिजिटल असर
    30% महिलाएं और लड़कियां या तो इस भाषा का इस्तेमाल करती हैं या इसे सहन कर लेती हैं। 20% युवा मानते हैं कि ऑनलाइन गेम्स, सोशल मीडिया और OTT प्लेटफॉर्म्स ने उनकी भाषा को प्रभावित किया। करीब 30% लोगों का कहना है कि उन्हें हंसी-मजाक में भी गाली जरूरी लगती है। (Photo Source: Freepik)

  • 10/12

    अंतरराष्ट्रीय चर्चा में आया अभियान
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में दिखाए जाने के बाद इस अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली। वहीं, यह अभियान तब अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में आया, जब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के एक अपशब्द के इस्तेमाल पर कॉस्मोपॉलिटन मैगजीन ने सुनील जगलान की पहल का जिक्र किया। (Photo Source: Express Archived)

  • 11/12

    एक ओर सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोगों की भाषा, दूसरी ओर भारत के एक गांव से उठी मुहिम, जो महिलाओं के खिलाफ अपशब्दों को खत्म करने की कोशिश कर रही है। यही तुलना इस अभियान को वैश्विक पहचान दिला गई। (Photo Source: Express Archived)

  • 12/12

    ‘गाली बंद घर’ का असर
    अभियान से जुड़ी कई महिलाओं और पुरुषों ने माना कि उन्हें एहसास हुआ कि बिना गाली के भी गुस्सा, मजाक और बातचीत संभव है। कई परिवारों में गाली-गलौज में वास्तविक कमी दर्ज की गई। (Photo Source: @suniljaglanofficial/instagram)
    (यह भी पढ़ें: नॉर्दर्न व्हाइट राइनो से वाकीटा तक, धरती से मिटने से बस एक कदम दूर हैं ये 10 जानवर)

TOPICS
abuse
Culture
jansatta chupal jansatta oipnion shankaracharya statement
language
अपडेट
‘अपना काम जारी रखेंगे…’, कोलकाता में ईडी की छापेमारी के बाद I-PAC का पहला रिएक्शन
WPL 2026 Points Table: आरसीबी-मुंबई मैच के बाद अंकतालिका, टॉप 5 बैटर और बॉलर
2 घंटे 13 मिनट की म्यूजिकल ड्रामा ने OTT पर मचाया धमाल, IMDb पर भी मिली टॉप रेटिंग
‘नेतन्याहू को मादुरो की तरह किडनैप कर लिया जाए…’, गाजा का हवाला देकर पाक रक्षा मंत्री ने अमेरिका से की अपील
‘अपनी जिम्मेदारियों पर फोकस करें…’, न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी के उमर खालिद को पत्र लिखने पर भारत ने जताई नाराजगी
‘बीजेपी करे तो अमर प्रेम, हम करें तो लव जिहाद…’, उद्धव बोले- हम गैर-मराठियों के खिलाफ नहीं
IND vs NZ: कोहली ने प्रैक्टिस के दौरान अर्शदीप स्टाइल में लगाई दौड़, VIDEO देख हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
बजट सत्र की आ गई तारीख, रिजिजू ने बताया 28 जनवरी से शुरू होकर कब तक चलेगा 
IND vs NZ: श्रेयस का कीवी के खिलाफ वनडे में तगड़ा रिकॉर्ड; 9 पारियों में 600 से ज्यादा रन, इतने शतक शामिल
क्यों नहीं हटाए गए इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा? राज्यसभा के नोट से चल गया पता
Laalo Box Office Record: ‘धुरंधर’ पर भारी पड़ी 50 लाख के बजट की गुजराती फिल्म, कुल कमाई देख हो जाएंगे हैरान
फोटो गैलरी
8 Photos
इन फिल्मों को देखने के बाद कहेंगे काश नहीं देखी होती, दिमाग पर छोड़ती हैं ऐसा असर दोबारा देखने की नहीं जुटा पाएंगे हिम्मत
6 hours agoJanuary 9, 2026
8 Photos
बात-बात पर बच्चों डांटते हैं तो संभल जाएं? सेहत और दिमाग पर पड़ता है ये असर
6 hours agoJanuary 9, 2026
11 Photos
सोना, तांबा और यूरेनियम के अलावा और क्या-क्या उगलती है ईरान की धरती, इन खनिजों का है भंडार
7 hours agoJanuary 9, 2026
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2026 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US