-

आप सोचते होंगे कि आप भारत में कहीं भी जा सकते हैं, घूम सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। क्योंकि, भारत में ही कई ऐसी जगह हैं जहां कोई भारतीय नहीं जा सकता। जी हां भारत में कई ऐसे होटल और सार्वजनिक स्थान हैं जहां सिर्फ विदेशी ही प्रवेश कर सकते हैं, जबकि हिंदुस्तानियों को एंट्री नहीं है। आइए जानते हैं भारत में वो कौन-कौन सी जगह हैं जहां भारतीयों को प्रवेश नहीं है।
-
उनो-इन-होटल, बैंगलोर- बैंगलोर में एक ऐसा होटल था जहां भारतीय नागरिक खाना नहीं खा सकते और भारतीय नागरिकों को उसमें प्रवेश नहीं दिया जाता। यह होटल साल 2012 में बनाया गया था और यह 2014 के बाद से इस होटल में सिर्फ जापान के नागरिक ही प्रवेश कर सकते थे। हालांकि इस होटल को बाद में निगम की ओर से बंद करवा दिया गया।
-
गोवा की तरह पुडुचेरी में भी कुछ ऐसे बीच हैं, जहां भारतीय मनोरंजन नहीं कर सकते। इन बीचों के चारो तरफ भारतीय और फ्रैंच आर्किटेक्चर के अच्छे नमूने है, जो कि भारतीय व विदेशियों के लिए पर्यटन स्थल है, लेकिन यहां भारतीयों को प्रवेश नहीं दिया जाता है।
-
फ्री कसोल कैफे, कसोल- हिमाचल प्रदेश का ये कैफे उस वक्त चर्चा का विषय बन गया था, जब इस कैफे के मालिक ने एक भारतीय महिला को मना कर दिया था और सिर्फ इजरायल के नागरिकों को ही प्रवेश दिया था।
-
गोवा के 'फॉरेनर्स ओन्ली' बीच- गोवा में कई ऐसे बीच हैं जहां सिर्फ विदेश ही प्रवेश कर सकते हैं और हिंदुस्तानियों को प्रवेश नहीं दिया जाता है।
-
चेन्नई में कई लॉन्ज हैं जहां भी सिर्फ विदेशियों को ही प्रवेश दिया जाता है। चेन्नई में एक पूर्व नवाब के घर (होटल) में सिर्फ उन्हीं लोगों को प्रवेश दिया जाता है, जिनके पास विदेश का पासपोर्ट है।