क्रिकेटर्स और बॉलीवुड स्टार्स अक्सर अपने प्रोफेशन के अलावा ग्लैमरस लाइफस्टाइल के लिए सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन देश के राजनेता अक्सर अपने चुनावी प्रचार-प्रसार और बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। वहीं अगर बात देश के नेताओं की ग्लैमरस लाइफस्टाइल की करें तो इनका अंदाज भी सेलिब्रिटी की रंगीन दुनिया से कम नहीं है। जी हां, देश के राजनेता भी सेलेब्स की तरह हाई-फाई लाइफस्टाइल जीते हैं। नेताओं को भी महेंद्र सिंह धोनी, हरभजन सिंह, कोहली और बॉलीवुड के तमाम अभिनेताओं की तरह सुपर लग्जरी गाड़ियां पसंद हैं। यहां हम आपको देश के कुछ जाने-माने नेताओं की शानदार गाड़ियों के बारे में बता रहे हैं जिनके जरिए वे अपना डेली का सफर करते हैं। इन नेताओं में से किसी के पास दुनिया की सबसे महंगी कार Rolls Royce Phanton है तो किसी के पास रेंज रोवर, किसी के पास लैंबॉर्गिनी तो कोई Hummer जैसी शानदार कार का शौकीन है। -
समाजवादी पार्टी के फांउडर मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव के पास शानदार लैंबॉर्गिनी हुराकैन स्पाइडर (Lamborghini Huracan Spider) कार है। इटेलियन मॉडल की कार ओपन-टॉप डिजाइन पर बेस बनाई गई है। इस कार की डिजाइन को सुपर ट्रोफिओ रेस कारों से लिया गया है। हुराकन स्पाइडर एक बेहतरीन स्पोर्ट्स कार है जिसे आप सड़क पर रेसर कार की तरह भगा सकते हैं। लैंबॉर्गिनी हुराकन स्पाइडर में 5.2-लीटर का V10 नेचरली एस्पायर्ड इंजन लगाया है। इस कार का इंजन 630 bhp पावर और 600 Nm पीक टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। इस कार के साथ पर्मानेन्ट फोर-व्हील ड्राइव सिस्टम लगाया गया है जिसकी मदद से 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार महज 3.1 सेकंड में ही पकड़ लेती है। हुराकन स्पाइडर 0-200 किमी/घंटा की रफ्तार पर पहुंचने में 9.3 सेकंड का समय लेती है।
-
करुणानिधि के पोते उदयानिधि भी साउथ में अपने लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में रहते हैं। उदयानिधि करुणानिधि के बेटे एम के स्टालिन के बेटे हैं। उदयानिधि के पास अपनी हमर H3 है। यह कार क्रिकेट जगत में धोनी, भज्जी और बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी के पास भी है। Hummer एसयूवी अपने धांसू लुक और दमदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है। भारत में इसकी कीम 75 लाख से शुरु होती है। यह कार अमेरिकन आर्मी द्वारा भी प्रयोग की जाती है।
-
देश के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देव गौड़ा के पोते निखिल कुमारस्वामी भी आलीशान कार से यात्रा करते हैं। कर्नाटक की राजनीति में एचडी गौड़ा एक जाने-माने नेता हैं और अब भी राजनीति में सक्रीय हैं। निखिल कर्नाटक में सिर्फ इसलिए ही नहीं जाने जाते कि वह एचडी देव गौड़ा के पोते हैं बल्कि वह एक अपनी एक अलग पहचान भी रखते हैं। निखिल कर्नाटक के जाने माने बिजनेसमैन भी हैं और इसके साथ ही वह जनता दल पार्टी के मुखिया भी हैं। निखिल अपनी डेली लाइफ में लैंबॉर्गिनी गैलार्डो से आवा-जाही करते हैं। लैंबॉर्गिनी गैलार्डो में 5204 सीसी का 10 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 550 एचपी की पावर और 540 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। यह कार महज 3.9 सेकेंड में 100 किलोमीटर की स्पीड पकड़ने की क्षमता रखती है और अधिकतम यह 320 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकती है।
-
चिरंजीवी एक साउथ इंडियन एक्टर ही नहीं बल्कि इनवेस्टर, बिजनेसमैन, डांसर और एक राजनेता भी हैं। उनके पास दुनिया की सबसे महंगी सुपर लक्जरी कार Rolls Royce Phantom है। इसकी कीमत 9.5 करोड़ बताई जाती है।
-
आंध्रप्रदेश के पूर्व सीएम रह चुके राजशेखर रेड्डी के बेटे जगन मोहन रेड्डी भी एक जाने-माने नेता हैं। फिलहाल वह वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के प्रमुख का पदभार संभाल रहे हैं। अपनी डेली रुटीन की लाइफ में जगन मोहन जगुआर XJ L कार का प्रयोग करते हैं। इस कार की कीमत करोड़ों में हैं।
