-
क्या आप जानते हैं भारतीय राजनीति के दिग्गज नेता राजनीति में प्रवेश करने से पहले क्या करते थे? अगर नहीं तो आज हम आपको बता रहे हैं कि देश के राजनीतिक दिग्गज किस क्षेत्र में काम करते थे।
-
प्रणब मुखर्जी- भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सक्रिय राजनीति में आने से पहले कलकत्ता में द डेप्युटी अकाउंटेंट-जनरल के कार्यालय में अपर-डिविजन क्लर्क पद पर कार्य करते थे। उसके बाद 1963 में उन्होंने विद्यानगर कॉलेज में राजनीतिक विज्ञान पढ़ाना शुरू किया।
-
मोहम्मद हामिद अंसारी- डॉ राधाकृष्णन के बाद दूसरी बार उप-राष्ट्रपति चयनित होने वाले हामिद अंसारी 1961 में भारती विदेश सेवा में कार्यरत थे।
-
अमित शाह- भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह अपने पिताजी के साथ स्टॉकब्रोकर का कारोबार करते थे।
-
मायावती- उत्तर प्रदेश की चार बार मुख्यमंत्री रह चुकीं मायावती बीएड करने के बाद इंद्रपुरी जेजे कॉलोनी में टीचर थीं। इसी के साथ ही वो आईएएस परीक्षा की तैयारी भी कर रही थीं।
-
राहुल गांधी- बताया जाता है कि राहुल गांधी ने ग्रेजुएशन खत्म करने के बाद लंदन में मॉनिटर ग्रुप में नौकरी करते थे। उसके बाद 2002 में वो मुंबई की टेक्नॉलोजी आउटसोर्सिंग फर्म के निदेशकों में से एक थे।
-
प्रतिभा पाटिल- देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के घर पर खाना बनाती थीं और बर्तन धोती थीं।
-
मनमोहन सिंह- अपनी पीएचडी खत्म होने के बाद देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इंटरनेशनल ट्रेड के प्रोफेसर थे, जो दिल्ली विश्वविद्यालय के दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स कॉलेज में पढ़ाते थे।
-
नीतीश कुमार- नीतीश कुमार ने इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेज से बिजली विभाग में नौकरी की थी।
-
लालू प्रसाद यादव- बिहार के प्रमुख नेताओं में से एक लालू बिहार के एक कॉलेज में क्लर्क के पद पर काम करते थे, जहां उनके बड़े भाई क्लर्क थे।

सोनिया गांधी- बताया जाता है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एक होटल में वेटरेस थीं और वहां उनकी देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से मुलाकात हुई थी।