-
4 दिसंबर को हर साल देश में नौसेना दिवस मनाया जाता है। इस दिन को खास तरीके से भारतीय सेना सेलिब्रेट करती है। क्योंकि 4 दिसंबर ही वो दिन है जब भारतीय नौसेना के आगे पाकिस्तान की सेना ने घुटने टेक दिए थे। इस दिन के सेलिब्रेशन के लिए भारतीय नौसेना सप्ताह भर पहले से रिहर्सल शुरू कर देती है। क्योंकि आज के दिन नौसेना के जवान और जहाज तरह के करब दिखाते हैं। यह दिन नौसेना के जवानों के लिए शौर्य और सम्मान से भरा दिन है। आइए जानते हैं इस खास को दिन मनाने की वजह और भारतीय नौसेना का इतिहास। (All pics- Indian Express/PTI)
Navy Day साल 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारतीय नौसेना की जीत के जश्न में मनाया जाता है। दरअसल, साल 1971 में हुए हमले में भारतीय नौसेना ने चार पाकिस्तानी जहाजों को डूबा दिया था। पाकिस्तानी नौसेना के 500 कर्मियों को मारकर कराची बंदरगाह को नष्ट कर दिया था। बता दें कि साल 1971 में भारत-पाक के बीच बिगड़ते हालात को देखते हुए भारत ने सीमा पर 3 विद्युत मिसाइल तैनात कर दी थी। भारतीय नौसेना की तीन मिसाइल नौकाओं INS निपाट, INS निर्घाट और INS वीर ने हमले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। -
1971 के चार और पांच दिसंबर तक इंडियन नेवी ने पाक को मुंहतोड़ जवाब दिया था। इसी समुद्री अभियान के सम्मान में हर साल चार दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है। इस जंग ने अगर भारत को दुनिया के नक्शे पर नई पहचान दी तो वहीं दुनिया को दिखा दिया कि इंडियन नेवी कितनी ताकतवर है।
-
5 सितंबर साल1612 में नौसेना की स्थापना हुई लेकिन यह खास दिन 4 दिसंबर पर को मनाया जाता है।
-
इस दिन के उपलक्ष्य में हर साल मुंबई में गेट वे ऑफ इंडिया पर 'बीटिंग दा रिट्रीट' का आयोजन किया जाता है।
-
इस दौरान नौसेना के जवान तरह-तरह करतब दिखाते हैं।
-
बीटिंग रिट्रीट का शुभारंभ और अंत देशप्रेम की स्वर लहरियों से होता हैं। इस दौरान जवान अपने-अपने बैंड्स के साथ धमाकेदार परफोर्मेंस करते हैं।
-
बीटिंग रिट्रीट के दौरान जवानों की परफोर्मेंस देखने लायक होती है। लेकिन यहां सिर्फ नौसेना के करीबी ही शिरकत कर पाते हैं।
-
नौसेना दिवस के दिन गेटवे ऑफ इंडिया रौशनी से जगमगाया रहता है।
-
इस बार के नौसेना दिवस पर नेवी चीफ एडमिरल सुनील लांबा ने 2050 में चीन के सबसे बड़ी समुद्री ताकत बनने की अमेरिका की भविष्यवाणी पर अपना बयान पेश किया है। लांबा ने कहा है कि ‘हमारे पास भी तब तक 200 जंगी जहाज और 500 लड़ाकू विमान होंगे। नेवी चीफ ने कहा आगामी सालों में हमारी नौसेना भी विश्वस्तरीय होगी।
-
लंबा ने बताया कि सरकार ने नौसेना को दी 56 जंगी जहाजों और पनडुब्बियों के निर्माण को मंजूरी, अगले 10 सालों में बेड़े में जंगी जहाज शामिल हो जाएंगे। फिलहाल 32 जहाजों का निर्माण शिपयार्ड में चल रहा है। इनमें नौसेना की महिलाओं के लिए खास सुविधाएं होंगी।
-
नौसेना देश को तमाम तरह की प्राकृतिक आपदाओं में देशवासियों की मदद करती है।
