-

बॉलीवुड में अफेयर होने और ब्रेक-अप होने की खबरें आम हैं। लगातार रिश्ते बनने-बिगड़ने की रिपोर्ट्स सामने आती रहती हैं और अब क्रिकेट जगत भी इससे पीछे नहीं है। क्रिकेट खिलाड़ियों के भी अफेयर होने और फिर ब्रेकअप होने की खबरें अब आम होने लगी है। भारतीय क्रिकेट में भी कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके गर्लफ्रेंड बनने के बाद ब्रेकअप होने की रिपोर्ट सामने आई है। आइए देखते हैं किन-किन क्रिकेटर्स का नाम बॉलीवुड हसीनाओं से जुड़ा है और वह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं टिक सका।
-
विराट कोहली- सारा जेन डायस- भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के बारे में कहा जाता है कि वो पूर्व मिस इंडिया सारा जेन डायस को डेट कर रहे थे। सारा और विराट एक पार्टी में मिले थे और कई दिनों तक साथ रहे और उन्होंने सार्वजनिक तौर पर यह कबूला नहीं। फिलहाल कोहली बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ रिलेशनशिप में है।
-
युवराज सिंह और दीपिका पादुकोण- एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का नाम कई स्टार्स के साथ जुड़ा है और उसमें एक नाम क्रिकेटर युवराज सिंह भी है। बताया जाता है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे और कई बार उन्होंने एक दूसरे से मुलाकात भी की। अब युवराज सिंह ने हेजल कीच के साथ शादी कर ली है।
-
दिनेश कार्तिक और निकिता वंजारा- भारतीय विकेटकीपर दिनेश कार्तिक का निकिता वंजारा के साथ अफेयर ही नहीं था बल्कि उन्होंने निकिता से शादी की थी। उसके बाद कार्तिक के साथी खिलाड़ी मुरली विजय ने निकिता से शादी कर ली और दिनेश कार्तिक ने स्कवॉश खिलाड़ी दीपिका पल्लीवल से शादी कर ली।
-
रोहित शर्मा- सोशल मीडिया पर क्रिकेटर रोहित शर्मा और मॉडल सोफिया हयात के बीच रिश्ते होने की खबर काफी वायरल हुई थी। साथ ही दोनों की तस्वीरें भी सामने आई थीं।
-
सौरव गांगुली और नगमा- कई रिपोर्ट्स के अनुसार सौरव गांगुली और एक्ट्रेस नगमा भी एक दूसरे के साथ थे। बताया जाता है कि दोनों एक साथ मंदिर भी गए थे और उन्होंने पूजा की थी। हालांकि इस मामले में सौरव गांगुली की पत्नी ने गुस्सा जाहिर किया था और इसे अफवाह बताया था।