Rohit sharma, Ritika Sajdeh 2nd Marriage Anniversary: अपनी शादी के चलते विराट कोहली इन दिनों छुट्टी पर हैं। कोहली की कैप्टेंसी की जिम्मेदारी रोहित शर्मा के कंधों पर है। रविवार को खेले गए मैच में टीम इंडिया को श्रीलंका से करारी हार मिली, जिसके चलते रोहित अपनी खराब कप्तानी के लिए ट्रॉल हुए। फैंस ने उनकी जमकर खिंचाई की और कोहली को वापस लाने के लिए कहा। लेकिन आज रोहित के जीवन का खास दिन है, जिसके बारे में उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करके बयां किया। बता दें कि 13 दिसंबर को रोहित शर्मा की मैरिज एनीवर्ससरी है। आगे की स्लाइड में जानिए रोहित शर्मा की लव स्टोरी। Rohit sharma, Ritika Sajdeh 2nd Marriage Anniversary: रोहित ने साल 2015 में इसी दिन रितिका सजदेह से शादी की थी। दोनों ने 6 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी रचाई थी। Rohit sharma, Ritika Sajdeh 2nd Marriage Anniversary: शादी से पहले रितिका स्पोर्ट्स और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में बतौर मैनेजर के तौर पर काम करती थीं। तभी रोहित की मुलाकात से रितिका होती रही। धीरे- धीरे दोनों अच्छे दोस्त बन गए। रितिका अपने दोस्त रोहित को हर मैच में चियर करने के लिए पहुंच जाती थी। रोहित को उनका साथ काफी अच्छा लगने लगा था तो वे रितिका को अपनी लाइफ में लाने का मन बनाने लगे। रितिका अपने दोस्त रोहित को हर मैच में चियर करने के लिए पहुंच जाती थी। रोहित को उनका साथ काफी अच्छा लगने लगा था तो वे रितिका को अपनी लाइफ में लाने का मन बनाने लगे। रोहित ने रितिका को प्रपोज करने के लिए रेस्टोरेंट या किसी खास जगह का प्लान नहीं किया बल्कि कुछ अलग ही सोचा। दरअसल, रोहित 28 अप्रैल 2015 के दिन रितिका को बोरीवली के स्पोर्ट्स क्लब ले गए और वहीं उन्हें प्रपोज किया और उत्तर में हां मिला। दोनों ने 13 दिसंबर 2015 को शादी कर ली। बता दें कि बोरीवली स्पोर्टस क्लब में रोहित ने 11 साल की उम्र में पहली बार क्रिकेट खेला था। इसी जगह से रोहित को सफलता हाथ लगी थी, लिहाजा यही वजह है कि वह इस क्लब को खास मानते हैं। -
इसके बाद रितिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रोहित द्वारा पहनाई गई अंगूठी के साथ एक पिक्चर शेयर की, जिसके बाद दोनों की शादी की खबरें आने लगीं।
दोनों के बीच बेहद खास बॉन्डिग है, जिसका अंदाजा उनकी कुछ तस्वीरों से भी लगा सकते हैं। -
रोहित शर्मा की यह दूसरी सालगिरह है।
-
रोहित जब भी मैच खेलने जाते हैं तो वह हमेशा रितिका को बेहद मिस करते हैं और उनके साथ तस्वीर अपलोड करते हैं।
-
दोनों की एक दूसरे से काफी अच्छी अंडरस्टेडिंग है।
