भारत में संजीव कपूर तो फेमस हैं ही जिन्हें हर तरह की रेसिपी के लिए सर्वश्रेष्ठ शेफ माना जाना जाता है। वहीं बैंकॉक में एक अन्य भारतीय शेफ अपने डेलिशियस जायकों के जरिए भारत के स्वादिष्ट व्यंजनों से वहां के लोगों को रूबरू करा रहे हैं। यहां हम बात कर रहे हैं भारत के रहने वाले गगन आनंद के बारे में। वह थाईलैंड में अपना गगन आनंद के नाम से एक रेस्टोरेंट चलाते हैं। गगन लगातार चार साल से एशिया के सर्वश्रेष्ठ रेस्टोरेंस का खिताब जीतते आ रहे हैं। इस साल भी उनका नाम 50 के बेस्ट रेस्टोरेंट में सबसे ऊपर शुमार हुआ है। मकाउ के वीन पैलेस में मंगलवार को आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें सर्वश्रेष्ठ शेफ घोषित किया गया है। यह हमारे देश किए बेहद गर्व की बात है कि एक भारतीय अब दूसरे देशों में हमारे यहां के जायकों का स्वाद चखा रहा है। आगे की स्लाइड में जानिए कौन हैं गगन आनंद और कैसे बनाई दूसरे देश में अपनी अहम पहचान। (फोटो सोर्स- फेसबुक) आपको बता दें कि 'एशिया के 50 सर्वश्रेष्ठ रेस्तरॉ' की सूची एक 300 सदस्यीय समिति द्वारा बनाई जाती है, जिसमें क्षेत्र के खाद्य संबंधी मामलों के लेखक, शेफ, रेस्तरॉ के मालिक और खाने-पीने के शौकीन लोग शामिल थे। अपने पसंदीदा रेस्तरॉ की सूची तैयार करने के लिए सदस्यों ने पिछले 18 महीने के अपने खाने के अनुभव के आधार पर फैसला किया। इसमें हर किसी को चार साल से लगातार गगन रेस्टोरेंट का स्वाद की बेहतर लगा। लिहाजा इस बार वह फिर विनर बन गए। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम) गगन आनंद कोलकाता के रहने वाले हैं। (फोटो सोर्स-फेसबुक) जब भी कोई सेलेब्रिटी बैंकॉक जाता है तो वह इनके रेस्टोरेंट का स्वाद जरूर चखता है। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम) गगन के शेफ बनने का सपना करने साल 2007 में बैंकांक जाने के बाद पूरा हुआ। साल 2010 में खोले उनके रेस्तरां का नाम वर्ष 2018 की सूची सहित लगातार चार बार एशिया के सर्वश्रेष्ठ 50 रेस्तरां की सूची में शुमार रहा है। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम) गगन ने मुंबई में भी 10 रेस्टोरेंट खोलने की प्लानिंग की है। जहां पर वह विदशी आउटलेट को लेकर आएंगे। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम) गगन ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह अपना प्रेरणादायक एप्पल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स को मानते हैं। गगन के जायकों के आगे जापान का बेस्ट फूड रेस्टोरेंट का स्वाद भी फीका पड़ने लगे है। लिहाजा अब जल्द ही गगन जापान में भी अपना रेस्टोरेंट खोलेंगे। -
एप्पल के दिवंगत सीईओ स्टीव जॉब्स से प्रेरणा लेने वाले आनन्द ने कहा कि शेफ का काम किसी व्यंजन से जुड़ा हुआ नहीं है बल्कि यह इस पर निर्भर करता है कि ‘‘150 वर्ग मीटर के क्षेत्र में आप कैसे नवाचार करते हैं।’गगन अब कई रेस्टोरेंट की ऑपनिंग पर बतौर चीफ गेस्ट बनकर जाते हैं। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
