-
देश का लगभग आधा हिस्सा बाढ़ और बारिश के कहर से जूझ रहा है। भारी बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं और लोगों का जनजीवन बुरी तरह के प्रभावित हो रहा है। बिहार, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाड़ू, असम, राजस्थान में बाढ़ और भूस्खलन से हाहाकार मचा हुआ है। जहां पर न सिर्फ लोगों की लाखों- करोड़ों की संपत्ति का नुकसान हुआ बल्कि पेड़-पौधों को भी भारी क्षति पहुंची। आंकड़ों के मुताबिक अब तक बाढ़ के चलते 200 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। इंडियन आर्मी, एयरफोर्स, इंडियन कोस्ट गार्ड और एनडीआरएफ के जवान लोगों को बचाने में लगे हुए हैं। ये जवान अपनी जान जोखिम में डाल बाढ़ में फंसे लोगों को मुश्किल हालातों से निकाल रहे हैं। भीषण आपदा और बाढ़ में सेना के जवान पीड़ितों के लिए किसी देवदूत से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर जवानों की तस्वीरें शेयर लोग इनके जज्बे को सलाम कर रहे हैं। (All Photos- Indian Army/NDRF)
-
जिन लोगों को सेना के जवान मुश्किल हालातों से बाहर निकाल रहे हैं वे इन्हें सलामी भी दे रहे हैं।
-
सर्दी हो या गर्मी, बारिश हो या फिर बर्फबारी, हर मौसम में सेना के जवान हम लोगों के लिए अपनी जान जोखिम में डालने को तैयार रहते हैं।

महाराष्ट्र के सांगली और कोल्हापुर में बाढ़ ने काफी तबाही मचाई है और लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। हजारों की संख्या में आर्मी और नेवी की टीम ने लोगों की जान बचाई है। -
तमिलनाड़ु, असम, बिहार, केरल और कर्नाटक ऐसे राज्य हैं जहां हर साल सेना के जवान हजारों की संख्या में लोगों को बाढ़ से सुरक्षित बाहर निकालते हैं।
-
बाढ़ और बारिश के कहर से भले ही इन लोगों की संपत्ति का नुकसान हुआ हो लेकिन एक कहावत है 'जान बची सो लाखों पाए'। जवानों के होते हुए कम से कम इन लोगों की तो जान बच जाती है।
-
सेना का एक जत्था जहां देश में प्रवेश करने वाले आतंकियों से हमारी सुरक्षा कर रहा है तो दूसरा प्राकृतिक आपदाओं से लोगों को बचा रहा है।
-
आखिरकार फिर ऐसे जवानों को भला कोई क्यों न सैल्यूट करे। सोशल मीडिया पर ऐसी तमाम तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिनमें कभी कोई बच्चा जवान को सलामी दे रहा है तो कहीं कोई महिला जवान के पैरों को नमन करती दिख रही है।
-
केरल और कर्नाटक में एनडीआरएफ की टीम पूरे जोश के साथ लोगों को बचाने में लगी हुई है।
-
लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ लेकिन जान बचने से इन लोगों के चेहरे की खुशी आप देख सकते हैं।
-
आर्मी के अलावा बाढ़ वाले राज्यों में एनडीआरएफ के जवान भी अपना पूरा योगदान दे रहे हैं।
-
ये जवान ना सिर्फ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल रहे हैं बल्कि उनके जानवरों की जान भी बचा रहे हैं। जैसा कि आप तस्वीर में देख सकते हैं।
-
ये जानवर ग्रामीण इलाकों में रह रहे लोगों की संपत्ति है।
-
आम जन के साथ कुत्ते को सुरक्षित लाती एनडीआरएफ की टीम।

बाढ़ में घर, मंदिर, मस्जिद सब डूब चुके हैं और कुछ बचा भी है तो वो सिर्फ इन लोगों की कीमती जान। -
नदी के उफान से बच्चे को बाहर निकालता एनडीआरएफ का जवान।
-
तस्वीर कर्नाटक की है, जिसमें आप कॉलेज स्टूडेंट्स को सेना के जवानों के साथ देख रहे हैं।
-
केरल और कर्नाटक में भूस्खलन भी जारी है। जहां पेड़ों के गिरने से शहरों की खूबसूरती पूरी तरह से तबाह हो चुकी है।
-
पहाड़ों और पेडों में दबे लोगों को बाहर निकालती एनडीआरएफ की टीम।
-
जवानों ने तमाम नवजात बच्चों की जान बचाई।