• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • ई-पेपर
  • आज की ताजा खबर
  • एशिया कप
  • बिहार चुनाव
  • राशिफल
  • वायरल
  • व्यापार
  • हिन्दू कैलेंडर
  • आज की ताजा खबर
  • एशिया कप
  • बिहार चुनाव
  • राशिफल
  • वायरल
  • व्यापार
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. indian air force gets first woman flight engineer hina jaiswal see pics know

बचपन में पहनती थीं सैनिकों की यूनिफॉर्म, अब हैं IAF की पहली महिला फ्लाइट इंजीनियर, जानिए हिना के बारे में

पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ से ताल्लुक रखने वाली हिना ने बचपन से सेना में भर्ती होने का सपना देखा था। लिहाजा उन्होंने बड़े होकर अपनी मंजिल आखिरकार पा ही ली।

By: Mohani
Updated: July 20, 2021 16:29 IST
हमें फॉलो करें
  • indian woman flight engineer,Flight Lieutenant,hina jaiswal,Yelahanka,Indian Air Force,Panjab University
    1/4

    देश की महिला शक्ति अब हर जगह अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है। बिजनेस हो या बॉलीवुड, खेल हो या सेना की फौज यानी हर वो जगह जहां पुरुषों के साथ महिलाएं भी बराबरी से अपना योगदान दे रही हैं। इंडियन नेवी, इंडियन आर्मी और इंडियन एयरफोर्स में भी महिला शक्ति अपना परिचय देती है। आज की महिला अगर कुछ कर गुजरने का ठान ले तो समझो वह करके ही मानती है। यहां हम एक ऐसी ही जांबाज महिला के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने बचपन से जो सपना देखा और बड़े होकर सच करके भी दिखाया। दरअसल, यहां बात हो रही है एयरफोर्स में काम करने वाली देश की पहली फ्लाइट इंजीनियर हिना जायसवाल के बारे में। पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ से ताल्लुक रखने वाली हिना ने बचपन से सेना में भर्ती होने का सपना देखा था। लिहाजा उन्होंने बड़े होकर अपनी मंजिल आखिरकार पा ही ली। (All Pics- Doordarshan Facebook/ Indian air force facebook)

  • 2/4

    हिना इसी साल वायुसेना में बतौर फ्लाइट लेफ्टिनेंट शामिल हुई हैं। वह फ्लाइट इंजीनियर रहते हुए ऑपरेशनल हेलिकॉप्टर यूनिट्स में भी शामिल होंगी। हिना ने बंगलुरु के येलाहंका स्थित 112 हेलिकॉप्टर एयरफोर्स स्टेशन से फ्लाइट इंजीनियरिंग का कोर्स किया है और अपने सपने को उड़ान दी है।

  • 3/4

    हिना 2014 फ्लाइट इंजीनियर कोर्स के लिए चुनी गई थीं। इसके बाद उन्होंने आईएएफ की इंजीनियरिंग ब्रांच में 5 जनवरी, 2015 में यह कोर्स शुरू किया था। लेकिन कोर्स करने से पहले हिना एयर मिसाइल स्क्वॉड्रन के लिए फ्रंटलाइन सरफेस में चीफ ऑफ फायरिंग टीम और बैट्री कमांडर के रूप में भी काम कर चुकी हैं। इस 7 माह की कड़ी ट्रेनिंग में ही हिना अपनी मंजिल के करीब पहुंच चुकी थीं।

  • 4/4

    हिना बचपन से ही सेना में जाना चाहती थीं। उनके पिता डीके जायसवाल और मां अनीता जायसवाल का कहना है कि वह छोटी उम्र में वह सिपाहियों की यूनिफॉर्म पहना करती थीं और अब उनके पास अपनी यूनिफॉर्म है।

Trending Topics
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार
Trending Stories
  • 24 घंटे बाद खुला काठमांडू एयरपोर्ट, एअर इंडिया-इंडिगो फंसे हुए भारतीयों को वापस लाने के लिए चलाएंगे स्पेशल फ्लाइट्स
  • विधायकों की अनदेखी कर रहे जल बोर्ड अधिकारी, सीईओ ने दी अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी
  • इन 4 तरीकों से करें मोरिंगा के पत्तों का सेवन, बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए जरूर करें ट्राई
  • ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क की हत्या, यूनिवर्सिटी डिबेट के दौरान हमलावर ने मारी गोली
  • दुनिया मेरे आगे: जीवन के सफर में हड़बड़ी से सुकून तक; जल्दबाजी नहीं, निरंतरता और गहराई से मिलता है आनंद
  • Asia Cup: अभिषेक ने पारी की पहली ही गेंद पर जड़ा 6; रोहित, यशस्वी, संजू की खास लिस्ट में हुए शामिल- VIDEO
  • Numerology Prediction 11 September 2025: आज इस मूलांकों को मिलेगा भाग्य का साथ, बन रहा बुधादित्य योग, जानें दैनिक अंक ज्योतिष
  • नेपाल में आजादी की आवाज क्यों बनी गुस्से की लहर? सोशल मीडिया पर प्रतिबंध से पहले भरोसे में क्यों नहीं लिया?
  • हिमाचल ने पूरी तरह से साक्षर राज्य का दर्जा हासिल कर लिया, लेकिन नौकरी देना बड़ी चुनौती
  • Aaj Ka Rashifal 11 September 2025: आज इन राशियों के जातक होंगे मालामाल, शुक्र बनाएंगे खास योग, जानें दैनिक राशिफल
Follow Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
Download Apps
  • Play_stor
  • Apple_stor
Express Group
  • The Indian Express
  • The Financial Express
  • Loksatta
  • IeTamil.Com
  • IeMalayalam.Com
  • IeBangla.Com
  • ieGujarati.com
  • InUth
  • IE Education
  • The ExpressGroup
  • Ramnath Goenka Awards
Quick Links
  • T&C
  • Privacy Policy
  • Latest News
  • Contact Us
  • About US
  • This Website Follows The DNPA’s Code Of Conduct
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • नई दिल्ली
  • मुंबई
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • RSS
  • Privacy Policy
  • About US