
लंदन के बर्मिंघम में स्थित एजबेस्टन स्टेडियम में रविवार को खेले गए भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले को लेकर जहां कई क्रिकेट प्रेमी अलग-अलग तरह से टीम इंडिया को चियर कर रहे थे तो वहीं क्रिकेट स्टेडियम में भी कई बड़ी हस्तियां भी अपने अंदाज में क्रिकेटर्स का हौंसला अफजाई करने पहुंची थी। इस दौरान नीता अंबानी, अभिनेता धनुष कुमार और रणवीर सिंह भारत और पाकिस्तान के बीच हुए हाई वोल्टेज मुकाबले को देखने पहुंचे। लेकिन इस दौरान सबसे खास अंदाज में रणवीर सिंह नजर आए। फिर चाहे कपड़ों की बात करें तो या उनके बात करने के बिंदास अंदाज की। तस्वीरों में देखें रणवीर सिंह। -
वैसे तो आपने क्रिकेट स्टेडियम कई बार बॉलीवुड सुपरस्टार्स द्वारा टीम इंडिया को चियर करते देखा होगा। लेकिन रणवीर सिंह का अंदाज-ए-बयां कुछ अलग ही है। रणवीर सिंह इस दौरान गांगुली, सहवाग जैसे कॉमेंटर के बीच पहुंच गए।

मुकाबले के बीच हुई बारिश के दौरान रणवीर सिंह ने सहवाग और गांगुली से क्रिकेट से जुड़ी गपशप की। 
रणवीर सिंह ने भी टीम इंडिया के का हौसला बढ़ाने के लिए कई ट्वीट भी किए और क्रिकेट मैदान के बीच खुद की फोटोज भी फैंस के साथ शेयर कीं। -
टीम इंडिया का जोशीले अंदाज में हौंसलाअफजाई करते रणवीर सिंह।
-
नीता अंबानी के इंडियन क्रिकेट टीम को चियर करते रणवीर सिंह।
-
चैंपियन लीग से पहले स्टेडियम की तस्वीर में रणवीर सिंह

रणवीर के अलावा दक्षिण की फिल्मों के सुपरस्टार धनुष ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के साथ अपनी फोटो ट्वीट की। -
-