-
कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश को लॉकडॉउन कर दिया गया है। ये लॉकडाउन 14 अप्रैल की रात 12 बजे तक के लिए किया गया है। लॉकडाउन के मद्देनजर लोग अपने घरों में ही कैद हैं। सड़कों पर सिर्फ मुठ्ठी भर लोग दिख रहे हैं। इन लोगों में से भी ज्यादतर वो हैं जिन्हें इस लॉकडाउन में बाहर निकलने की परमिशन मिली हुई है। लॉकडाउन के कारण देशभर के पर्यटन स्थल सूने पड़े हैं। हम आपको दो तस्वीरों को जोड़ कर दिखाते हैं कि लॉकडाउन से पहले वहां क्या माहौल था और अब कैसा नजारा है।
-
ये दिल्ली का इंडिया गेट है। अमूमन यहां बड़ी तादाद में पर्यटक मौजूद रहते थे। अब सिर्फ सुरक्षाबल के जवान ही नजर आते हैं।
-
हावड़ा ब्रिज की ऊपर वाली तस्वीर 20 मार्च की है। नीचे वाली 25 मार्च की। देखिए कितना बदला सा दिख रहा है हावड़ा ब्रिज।
-
ये दिल्ली का लाल किला है। यहां पर भी सुरक्षाकर्मियों के सिवा अब कोई नजर नहीं आता।
-
मुंबई के ताज होटल के बाहर का नजारा।
-
राजस्थान में जयपुर की शान हवामहल भी अब वीरान हो गया है।
-
मुंबई का गेटवे ऑफ इंडिया।