-
गणतंत्र दिवस, भारतीय लोकतंत्र की सफलता और देश की स्वतंत्रता की गौरवमयी यात्रा का प्रतीक है। 26 जनवरी, 2025 को भारत ने अपना 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया। (PTI Photo)
-
इस खास मौके पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो (Prabowo Subianto) भी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। (PTI Photo)
-
गणतंत्र दिवस समारोह का केंद्र बिंदु नई दिल्ली में इस साल भी बड़े धूमधाम से आयोजन हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल पर जाकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। (PTI Photo)
-
इसके बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने कार्तव्य पथ पर आयोजित परेड में शिरकत की। (PTI Photo)
-
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और गणमान्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने राष्ट्रपति भवन से कार्तव्य पथ के लिए रवाना होते हुए 76वें गणतंत्र दिवस परेड की शुरुआत की। (PTI Photo)
-
यह एक ऐतिहासिक अवसर था, क्योंकि इंडोनेशिया के प्रथम राष्ट्रपति सुकर्णो 1950 में भारत के प्रथम गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि थे और 75 वर्ष बाद, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो इस साल पहली बार इंडोनेशिया के राष्ट्रपति इस राष्ट्रीय समारोह का हिस्सा बने। (PTI Photo)
-
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और अन्य गणमान्य भी नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 76वें गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हुए। (PTI Photo)
-
वहीं, बिहार के गांधी मैदान में बिहार के राज्यपाल अरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ध्वजारोहण किया और गणतंत्र दिवस की परेड का निरीक्षण किया। (PTI Photo)
-
यहां परेड में राज्य पुलिस और स्कूली छात्रों ने हिस्सा लिया, जो राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित कर रहे थे। (PTI Photo)
-
मध्यप्रदेश के इंदौर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तिरंगा फहराया और गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर शहर भर में देशभक्ति के नारे गूंजते रहे और लोग तिरंगे के साथ राष्ट्रीय एकता का संदेश देते दिखे। (PTI Photo)
-
तमिलनाडु के मरीना बीच पर तमिलनाडु के राज्यपाल आर. एन. रवि और मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लिया। (PTI Photo)
-
यहां तिरंगे के साथ विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें पारंपरिक नृत्य और संगीत की प्रस्तुतियां दी गईं। (PTI Photo)
(यह भी पढ़ें: भारतीय तिरंगे का 1906 से 1947 तक का सफर, तस्वीरों में देखें कैसे बदलता रहा भारत का राष्ट्रीय ध्वज) -
आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के प्रमुख शहरों में भी गणतंत्र दिवस का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। हैदराबाद में AIMIM अध्यक्ष और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और इस दिन की महत्ता पर प्रकाश डाला। (PTI Photo)
-
वहीं, मुंबई में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और गणतंत्र दिवस की परेड में शिरकत की। (PTI Photo)
-
देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने झंडा फहराया। (PTI Photo)
-
ठाणे जिले के भिवंडी में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान RSS प्रमुख मोहन भागवत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। (PTI Photo)
-
श्रीनगर में गणतंत्र दिवस पर जम्मू और कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी ने तिरंगा फहराया। (PTI Photo)
-
वहीं, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गणतंत्र दिवस परेड की समीक्षा करते हुए स्वागत किया। (PTI Photo)
-
उदयपुर में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गणतंत्र दिवस समारोह में शिरकत की। (PTI Photo)
-
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पटियाला में 76वें गणतंत्र दिवस परेड की समीक्षा की। (PTI Photo)
-
गणतंत्र दिवस पर परेड का आयोजन न केवल भारतीय सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करता है, बल्कि यह उन वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर भी है जिन्होंने अपनी जान की आहुति देकर देश की रक्षा की। (PTI Photo)
-
इस मौके पर अटारी वाघा बॉर्डर पर बीएसएफ जवानों ने 76वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मिठाइयों का आदान-प्रदान किया। (PTI Photo)
(यह भी पढ़ें: Republic Day के मौके पर देशभर में तिरंगे की रोशनी में जगमगाई भारत की मशहूर इमारतें, ऐसा दिखा नजारा, मन मोह लेंगी तस्वीरें)
