
मोदी सरकार द्वारा 500 और 1000 के पुराने नोटों के बैन के बाद जारी किए नोटों में कई अहम बदलाव देखने को मिले हैं। जारी किए नए नोटों में डिजाइनर, फीचर और कलर में बदलाव आने के साथ-साथ एक देश को गौरवान्वित करने वाले कैंपेन और मिशन के सिंबल को जोड़ा गया है। 
इस बार के नोट में मंगलयान को जोड़ा गया है। जो कि 5 नवंबर 2013 को लॉन्च हुआ था और 24 सितंबर 2014 को पहुंचा मंगल की कक्षा में पहुंचा था। यह देश का पहला इंटरप्लेट्री मिशन था। जो कि पहली बार में ही सफल रहा। यही वजह है कि हाल ही मोदी सरकार द्वारा जारी नए किए 2000 के नोट में ISRO की इतनी बड़ी उपलब्धि को खास जगह दी गई। यह ISRO में काम करने वाले हर वैज्ञानिक के लिए बेहद गर्व की बात है। सरकार द्वारा नोट में मंगलयान को जगह देना ISRO के लिए प्राउड मोमेंट है। बता दें कि मंगलयान मिशन से हमें आज इस प्लेनेट की सतह, वातारण, मिनिरल्स और भविष्य में मंगल पर जीवन जीने की संभावनाओं की खोज जारी है। 
2000 के नए नोट में खास झलक गांधी के स्वच्छता अभियान की भी दिखी। गौरतलब है कि अब तक के सारे नोटों में सिर्फ गांधी जी की तस्वीर रहती थी। न कि उनके स्वच्छता अभियान की। लेकिन मोदी ने नए नोटों में गांधी के चश्मा का सिंबल लगाकर स्वच्छ भारत के कैंपेन को भी जोड़ दिया। -
2000 का नया नोट पिंक कलर में आया है। जो लोगों को काफी आकर्षक लग रहा है।

नए नोट को अगर आपने गौर से देखा होगा तो आप देख पाएंगे, कि इसमें इस बार चक्रवर्ती सम्राट अशोक के पिलर को गांधी की पोर्टेट के राइट में जगह दी गई है। जो कि पहले के नोटों में लेफ्ट में हुआ करता था। 
पहले के नोटों में जहां गांधी की फोटो साइड में होती थी लेकिन नए नोटों में उन्हें सेंटर में जगह दी गई है।