आईफा अवॉर्डस के 19वें संस्करण थाईलैंड के बैंकॉक स्थित सियाम निरामित थिएटर में जारी है। जहां पर तमाम बॉलीवुड स्टार्स का जलवा देखने को मिल रहा है। फिल्म के दौरान रेखा ने अपनी फिल्म के गानों पर डांस कर बेहतरीन समा बांधा। वह 20 साल बाद यहां स्टेज पर डांस करती नजर आईं। वहीं दूसरी ओर दूसरे बी-टाउन सेलेब्स ने भी अपने-अपने ग्लैमरस अंदाज का जलवा बिखेरा। हाल ही श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की। श्रद्धा की ये सभी तस्वीरें आईफा अवॉर्ड शो के दौरान की हैं। जहां पर उनके गॉर्जियस लुक को काफी सराहा गया। (All Photos- Instagram) -
IIFA के ग्रीन कारपेट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर कुछ इस अंदाज में उतरीं।
उन्होंने इस दौरान Reem Acra की स्टनिंग सेटिन डिजाइनर गाउन पहनी। वह इस अवॉर्ड शो में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। -
उन्होंने इस दौरान जब रेखा के परफोर्मेंस को अपनी लाइफ में देखे सभी परफोर्मेंस से बेस्ट बताया। श्रद्धा ने रेखा के साथ तस्वीर शेयर लिखा कि वह और बाकी स्टार्स कितने लकी हैं जिन्होंने उनका जादई परफोर्मेंस को अपनी आंखों से देखा।
-
उन्होंने आइफा के दौरान डिफिरेंट-डिफिरेंट पोज दिए।
-
श्रद्धा ने वरुण धवन और अर्जुन कपूर के साथ खूब मस्ती की।
उन्होंने इस दौरान शानदार परफोर्मेंस भी दी।
