-
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। राज पर अश्लील फिल्में बनाने के मामले में कार्रवाई की गई है। आरोप है कि राज कुंद्रा बहुत हाई प्रोफाइल पॉर्न रैकेट चला रहे थे। पोर्नोग्राफिक कंटेंट को मोबाइल ऐप और साइट्स के जरिए दर्शकों तक पहुंचाया जा रहा था। राज कुंद्रा इससे पहले भी कई बार सुर्खियों में रहे हैं। उनपर आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग का आरोप भी लगा था। राज कुंद्रा ने कई सेक्टों में निवेश किया है। एक नज़र डालिए उन्होंने किन किन सेक्टर्स में निवेश किया है।
-
राज कुंद्रा एक ब्रिटिश-भारतीय कारोबारी हैं। राज कुंद्रा ने अपने कारोबारी करियर की शुरुआत 2000 यूरो यानी करीब 175770 से शुरू की थी।
-
उन्होंने क्रिकेट और मिक्स्ड मार्शियल आर्ट में काफी निवेश किया है। मिक्स्ड मार्शियल आर्ट एक प्रकार का बॉक्सिंग जैसा खेल है। साल 2012 में बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के साथ उन्होंने इसकी शुरुआत की थी।
-
साल 2009 में मॉरीशस की एक कंपनी की मदद से वह राजस्थान रॉयल्स के मालिक बने। राज ने 75 करोड़ रुपए में राजस्थान रॉयल्स के 11.7 फीसदी स्टेक खरीदे थे। राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के पहले सीजन में जीत दर्ज की थी। वहीं साल 2013 में राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स स्पॉट फिक्सिंग के मामले में फंस गई थी।
-
इसके बाद साल 2017 में राज कुंद्रा की कंपनी वियान इंडस्ट्रीज़ ने इंटरनेशनल फेडरेशन फॉर पोकर के साथ मिलकर इंडियन पोकर लीग की शुरूआत की। वियान इंडस्ट्रीज़ गेमिंग, एनिमेशन और एंटरनेटमेंट जैसे क्षेत्रों में काम करती है।
-
राज कुंद्रा ने टीवी चैनल में भी इन्वेंस्टमेंट किया है। उन्होंने साल 2015 में शॉपिंग टीवी चैनल बेस्ट डील टीवी को लॉन्च किया था। (All images- Raj Kundra Instagram)