-
हाल ही हुरुन इंडिया रिच लिस्ट जारी हुई है जिसने हमारे देश के 10 सबसे अमीरों के नामों का खुलासा किया है। इस लिस्ट में मुकेश अंबानी का नाम टॉप 15 में शुमार है। ऐसे में मुकेश अंबानी इस लिस्ट में लगातार 6 साल से टॉप पर हैं। पिछले दिनों से सेंसेक्स में आई उछाल से रिलायंस इंडस्ट्री के शेयर में तेजी से उछाल आया है। इससे अंबानी की संपत्ति 58 फीसदी बढ़कर 2570 अरब रुपये पर पहुंच गई है। बता दें कि यमन में पैदा हुए मुकेश अंबानी की संपत्ति फिलहाल यमन की कुल GDP से 50 फीसदी ज्यादा है। मुकेश अंबानी की जन्म 19 अप्रैल 1957 में हुआ था। साल 1980 में मुकेश स्टैनफोर्ड में पढ़ाई कर रहे थे। इसी दरमियान पिता धीरुभाई अंबानी को PFY यानी पॉलीस्टर फिलामेंट यार्न का प्रोजेक्ट हासिल हुआ। इस काम में मदद के लिए धीरुभाई ने मुकेश अंबानी को स्टैनफोर्ड से बुला लिया। तब से ही वो कंपनी से जुड़े हुए हैं। हर साल रिलायंस इंडस्ट्री दुनिया के बिजनेसमैन को पीछे छोड़ने के लिए अपने बिजनेस का विस्तार करती है। आगे की स्लाइड क्लिक करके जानिए इस रिच लिस्ट में और कितने हैं भारत के अमीर और क्या हैं उनका बिजनेस।
-
दवाइयों की कंपनी सन फार्मा के सीइओ 61 साल के दिलीप सांघवी देश के दूसरे सबसे अमीर हैं। उनके पास 89 हजार करोड़ की संपत्ति है। हालांकि, सांघवी की संपत्ति में इस साल 27 फीसदी की गिरावट आई है, बावजूद उनके व्यापार में ज्यादा फर्क नहीं हुआ। सांघवी ने 1983 में अपने पिता से कुछ पैसे लेकर ये कारोबार शुरू किया था। दिलीप सांघवी का जन्म साल 1955 में गुजरात में हुआ था वो अपनी सादगी के लिए भी जाने जाते हैं।
आर्सेलर मित्तल ग्रुप के मालिक 67 साल लक्ष्मी निवास मित्तल भी इस लिस्ट में शुमार हैं। इन्हें देश के रहीशों की लिस्ट में तीसरा स्थान मिला है। कुल संपत्ति 88 हजार 200 करोड़ है। उनकी संपत्ति में इस साल 32 फीसदी का इजाफा हुआ है। मित्तल का जन्म साल 1950 में राजस्थान के सादुलपुर में हुआ था। साल 1952 में उनका पूरा परिवार कोलकाता में शिफ्ट हो गया। यहां तक पहुंचना मित्तल के लिए आसान नहीं था। उनके पिता मोहनलाल और उन्होंने मिलकर इतनी बड़ी कंपनी खड़ी की है कि आज उन्हें दुनियाभर में स्टील किंग के नाम से जाना जाता हैय़ -
एचसीएल ग्रुप के चेयरमैन और फाउंडर शिव नाडर युवाओं के लिए प्रेरणा हैं, जिन्होंने अपने हुनर के दम पर इस ग्रुप को खड़ा किया है। वे देश के 4 अमीर हैं। 75 साल के नाडर की कुल संपत्ति 85,100 करोड़ रुपए है। इस साल उनकी संपत्ति में कुल 16 फीसदी का इजाफा हुआ है। 14 जुलाई 1945 को जन्मे नाडर ने साल 1976 में एचसीएल कंपनी की स्थापना की थी। इससे पहले भी उन्होंने साल 1967 में अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर माइक्रोकॉप नाम की कंपनी को स्थापित किया था लेकिन बाद में इसे बेचना पड़ा और नए ग्रुप को बनाने की जुगत में जुट गए।
-
विप्रो के फांउडर और चेयरपर्सन 72 साल के अजीम प्रेमजी देश के पांचवे सबसे अमीर शख्स हैं। उनकी कुल संपत्ति 79,300 करोड़ रुपये है। इस साल उनकी संपत्ति में 6 फीसदी का फायदा हुआ। गौरतलब है कि फोर्ब्स की लिस्ट में 6 साल तक उनका नाम देश के सबसे अमीर शख्स के तौर पर दर्ज था। अजीम ने महज 21 साल की उम्र में ही अपने पिता के बिजनेस को संभाला था। वो सामाजिक कार्यों के लिए देश में सबसे ज्यादा दान देने वाले शख्सियतों में से एक हैं। अजीम प्रेमजी अपने नाम से ही एक फाउंडेशन भी चलाते हैं जो ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को प्रोत्साहित करता है।
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मालिक 76 साल के पूनावाला देश के छठे रहीश हैं। पूनावाला की कुल संपत्ति 71,100 करोड़ रुपए है। इस साल उनकी संपत्ति में 9 फीसदी की गिरावट आई है। उनकी कंपनी दवाईयों और वैक्सीन का निर्माण करती है, साल 1966 में इस कंपनी की स्थापना की गई थी। अडाणी एंटरप्राइजेज के चेयरपर्सन 55 साल के गौतम अडाणी देश के 7वें रहीश हैं। उनके पास 70,600 करोड़ रुपए की संपत्तिहै। अडाणी ग्रुप की संपत्ति में इस साल 66 फीसदी का इजाफा हुआ है। एक सामान्य गुजराती कारोबारी परिवार में पैदा हुए गौतम अडाणी देश के अलावा कई देशों में इनका व्यापार फैला है। रामदेव की कंपनी पतंजलि के सीइओ का नाम हमारे देश के 8वें नंबर अमीरों में शुमार है। बालकृष्ण की संपत्ति में इस साल 173 फीसदी का इजाफा हुआ है। उनकी कुल संपत्ति 70 हजार करोड़ रुपये है। इस लिस्ट में आचार्य बालकृष्ण ही सबसे कम उम्र 45 साल के रहीश हैं। आचार्य बालकृ़ष्ण का वास्तविक नाम बालकृष्ण सुवेदी है और वो मूल रुप से नेपाल के बेहद गरीब परिवार से आते हैं। लेकिन साल 1987 में बाबा रामदेव से संपर्क में आने के बाद उनकी जिंदगी बदल गई। महिंद्रा ग्रुप के सर्वेसर्वा 58 साल के बैंकर उदय कोटक ने इस लिस्ट में 9वां स्थान हासिल किया है। उनकी कुल संपत्ति 62,700 करोड़ रुपये है। इस साल उनकी संपत्ति में 21 फीसदी का इजाफा हुआ है। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल के फाउंडर और चेयरपर्सन सुनील भारती देश के 10वें अमीर हैं। संपत्ति 56,500 करोड़ रुपये है। दुनिया के कई देशों में उनकी टेलीकॉम सर्विसेज अपनी सर्विस दे रही है। 59 साल के सुनील भारती का जन्म एक संपन्न पंजाबी परिवार में हुआ था उनके पिता राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं।
