-
Hrithik Roshan Sister Sunaina Roshan: रितिक रौशन बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं। उनके पिता राकेश रौशन (Rakesh Roshan) और चाचा राजेश रौशन (Rajesh Roshan)ने भी फिल्म इंडस्ट्री में खूब शोहरत हासिल की। रितिक की एक बहन भी हैं। नाम है सुनयना। सुनयना अपना निजी जिंदगी को लेकर कई बार चर्चा में रहीं। उनकी दो शादियां और एक सगाई टूट चुकी है।
-
सुनयना रितिक से बड़ी हैं। वह कैंसर से भी पीड़ित रही थीं। हालांकि अब वह कैंसर को मात दे चुकी हैं।
-
सुनयना ने दो शादी की और दोनों बार उनका तलाक हो गया।
-
सुनयना के पहले पति का नाम आशीष सोनी था। आशीष संग उनका तलाक साल 2000 में हुआ।
-
आशीष सोनी से तलाक के बाद सुनयना ने साल 2009 में मोहन नागर से शादी रचाई। दोनों की शादी परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में बेहद सादे तरीके से हुई थी।
हालांकि सुनयना की ये शादी भी ज्यादा दिन नहीं चली और दोनों का तलाक हो गया। -
तलाक के बाद सुनयना का नाम टीवी एक्टर राजीव पॉल के साथ भी जुड़ा। लेकिन राजीव के साथ उनका रिश्ता मुकम्मल नहीं हो पाया।
-
बार-बार टूटे रिश्तों के दर्द झेल चुकीं सुनयना का सहारा हर बार उनके पिता ही बने। उन्होंने अपनी बेटी को हर बार सहारा दिया और परेशानियों से उबरने में उनके साथ खड़े रहे।
-
रितिक की बहन सुनयना ने अपनी जिंदगी में जितने भी उतार चढ़ाव देखे उन सबमें कोई एक शख्स अगर हमेशा साथ रहा तो वो उनके पिता राकेश रौशन ही थे।
