-

राकेश रौशन और रितिक रौशन के बाद अब उनके परिवार का एक और सदस्य बॉलीवुड में अपना जलवा दिखाने को तैयार है। इस सदस्य का नाम है पश्मिना रौशन। पश्मिना रितिक रौशनी की कजिन सिस्टर हैं। ग्लैमर से लेकर अदाकारी तक, पश्मिना के पास हर वो चीज मौजूद है जो उन्हें बॉलीवुड में स्थापित कर सकती है। (All Photos: Instagram)
-
पश्मिना रितिक के चाचा और संगीतकार राजेश रौशन की बेटी हैं।
-
पश्मिना जब 6 साल की थीं तब से ही क्लासिकल डांसिग सीख रही थीं। अब वह इस नृत्यशैली में काफी पारंगत हो चुकी हैं।
-
पश्मिना ने मुंबई के मशहूर बैरी जॉन एक्टिग स्कूल से एक्टिंग के गुर भी सीखे हैं। बैरी जॉन ने बॉलीवुड को एक से एक धुरंधर कलाकार दिए हैं।
-
पश्मिना रौशन थिएटर भी करती हैं। साल 2018 में उनका एक प्ले The Importance Of Being Earnest काफी लोकप्रिय हुआ था। तमाम दिग्गज कलाकारों ने इस प्ले में पश्मिना की एक्टिंग की खूब तारीफ की थी।
-
थिएटर के गुर उन्होंने जानी मानी थिएटर आर्टिस्ट नादिरा बब्बर से सीखे हैं। बता दें कि नादिरा राज बब्बर की पत्नी हैं।
-
रितिक रौशन अपनी बहन पश्मिना के काफी क्लोज हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया में बहन के साथ फोटोज भी शेयर करते रहते हैं।
-
रितिक ने एक बार बताया था कि पश्मिना उनसे भी एक्टिंग की बारीकियों के बारे सीखने की कोशिश करती रहती हैं।