-
रितिक रोशन को बॉलीवुड में 20 साल पूरे हो गए हैं। कहो ना प्यार है से बतौर एक्टर अपना करियर शुरू करने वाले रितिक ने अपनी एक्टिंग से पूरे हिंदुस्तान का दिल जीता है। लड़कियां उनके लुक्स की फैन हैं। अपनी पर्सनालिटी के चलते वो ग्रीक गॉड के नाम से भी जाने जाते हैं। ये बात बहुत कम लोग जानते होंगे कि बॉलीवुड का ये सुपरस्टार सेट्स पर झाड़ू लगाने के साथ ही चाय भी बना चुका है।
-
रितिक रोशन को बचपन से ही एक्टर बनने का शौक था। इसी शौक के चलते वह अपने पिता के होम प्रोडक्शन की फिल्मों में बतौर असिस्टेंट काम किया करते थे। इस दौरान उन्होंने सेट्स पर झाडू लगाने और सबके लिए चाय बनाने जैसे काम भी किए हैं।
-
रितिक ने 6 साल की उम्र में ही अपने दादा ओम प्रकाश की फिल्म आशा में काम किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें मेहनताने में 100 रुपए मिले थे।
-
साल 2000 में रितिक ने अपने पिता की फिल्म कहो ना प्यार है से डेब्यू किया। पहली फिल्म ने ही उन्हें सुपरस्टार बना दिया।
-
रितिक का जीवन मेडिकली काफी चैलेंजिंग रहा है। बचपन में उन्हें हकलाने की बीमारी थी। उन्होंने अपनी इस कमी को दूर करने के साथ वो सब कुछ किया जो एक एक्टर के लिए जरूरी होता है।
-
21 साल की उम्र में रितिक रोशन को स्कोलियोसिस की समस्या भी हो गई थी। यह एक ऐसी मेडिकल कंडिशन है जिसमें मरीज की रीढ़ की हड्डी 'S' की तरह हो जाती है। उन्हें डांस करना मना था और डॉक्टर्स ने कह दिया था कि वह ऐक्टिंग नहीं कर पाएंगे लेकिन उन्होंने सबको गलत साबित कर दिया।
-
आज रितिक सुपरस्टार हैं औऱ फिल्मों में अपने लिए खतरनाक स्टंट्स भी खुद करते दिख जाते हैं।
