-
हॉट योग गुरु बिक्रम चौधरी ने यूएस में अपने हेडक्वॉटर बंद करके मुंबई आने की प्लानिंग कर ली है। अब वह यहीं से योग सिखाया करेंगे। खबरों के मुताबिक यूएस में उनका बिजनेस ठीकर नहीं चल रहा था जिसके चलते यह फैसला लिया गया। जहां पहले वह हजारों लोगों को ट्रनिंग देते थे, वहीं अब उनसे कुल 50 लोग सीखने आ रहे थे। जानते हैं उनसे जुड़े और फैक्ट्स-
-
69 वर्षीय भारतीय अमेरिकी बिक्रम चौधरी 'बिक्रम योगा' के संस्थापक हैं। वह पूरी दुनिया में हॉट योग गुरु के नाम से मशहूर हैं। बिक्रम अपने फॉलोअर्स को 40 डिग्री सेल्सियस तापमान में योग सिखाते हैं। इसे वह 'हॉट योग' का नाम देते हैं। 220 देशों में उनके 720 योग स्कूल में हैं, जहां बिक्रम योग सिखाया जाता है।
-
हॉट योग गुरु बिक्रम चौधरी पर 6 महिलाएं बलात्कार और यौनशोषण के आरोप लगा चुकी हैं।
-
पिछले साल दिसंबर 2015 में बिक्रम चौधरी की पत्नी राजश्री चौधरी ने तलाक की अर्जी दी थी। राजश्री ने लॉस एंजिलिस, बेवर्ली हिल्स और होनोलुलु समेत बाकी जगहों पर प्रॉपर्टी में अपना हिस्सा भी मांगा है। बिक्रम और राजश्री की एक बेटी और एक बेटा है।
बिक्रम चौधरी के फॉलोअर्स में मडोना, डेमी मूर, बिल क्लिंटन की बेटी चेल्सी क्लिंटन और जॉर्ज क्लूनी जैसे कई हॉलीवुड, खेल और पॉलिटिक्स की दुनिया के हाई प्रोफाइल सेलिब्रिटीज शामिल हैं। फोर्ब्स के मुताबिक, बिक्रम एक ट्रेनिंग सेशन का 10 हजार डॉलर लेते हैं। 20 हजार डॉलर में पर्सनल ट्रेनिंग देते हैं। -
अब उन्होंने मुंबई के लोनावला की अंबे वैली में अपना नया सेंटर और हेडक्वाटर खोला है। यहां पर बिक्रम ने योग टीचर बनने की ट्रेनिंग का भी कोर्स शुरू किया है। इसमें 63 दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी।
-
बिक्रम इसी साल अपनी वकील मिनाक्षी से 6 करोड़ 27 लाख रुपए का केस हारे हैं। मिनाक्षी ने बिक्रम पर गलत तरीके से नौकरी से निकालने के साथ-साथ यौन शोषण का आरोप लगाया था। इस केस में मुंबई की मनदीप कौर ने भी बिक्रम के खिलाफ गवाही दी थी।