-
यूं तो खून का रंग लाल होता है, फिर चाहे वो इंसान का हो या फिर जानवर का। लेकिन इसी धरती पर एक जीव ऐसा भी है जिसका खून नीले रंग का है। इस जीव के खून की कीमत 11 लाख रूपए प्रति लीटर के करीब है। इस जीव को दुनिया का सबसे पुराना जीव होने का दावा किया जाता है। माना जाता है कि ये जीव 45 करोड़ साल से धरती पर हैं। इस अजीबोगरीब जीव का नाम है हॉर्श शू क्रैब। ( All Photos: Google free Images)
-
हार्श शू एक दुर्लभ प्रजाति का केकड़ा है। इसके खून का इस्तेमाल मेडिकल परपज से किया जाता है। 1970 से ही इसके नीले खून को चिकित्सक और वैज्ञानिक इस्तेमाल कर रहे हैं।
-
विशेषज्ञों का मानना है कि हॉर्स शू केकड़े के नीले खून में तांबा भारी तादाद में मौजूद होता है। इसके साथ ही एक ख़ास तरह का रसायन भी होता है जो किसी बैक्टीरिया के आसपास जमा हो जाता है और उसकी पहचान करता है।
-
ये केकड़े मुख्य तौर पर अटलांटिक, हिंद और प्रशांत महासागर में पाए जाते हैं। पूर्णिमा के दौरान हाई टाइड से ये केकड़े समुद्र के सतह तक आ जाते हैं।
-
इन केकड़ों के दिल के पास छेद करके खून निकाला जाता है। खून निकालने की प्रक्रिया में करीब 20-30% प्रतिशत केकड़े मर भी जाते हैं। खून निकालने के बाद इन्हें दोबार समुद्र में छोड़ दिया जाता है।
-
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में हार्स शू क्रैब्स के एक लीचर खून की कीमत 11 लाख रुपए के करीब है। ये धरती पर बिकने वाला सबसे महंगा तरल पदार्थ है।
-
इनके खून की कीमत ने ही इनके अस्तितव के लिए खतरा पैदा कर दिया है। तेजी से ये जीव समाप्त हो रहे हैं। कुछ शिकार तो कुछ प्रदूषण की भेंट चढ़ जा रहे हैं।