-
रंगों के त्योहार होली पर आज पूरे भारत में धूम है। पूर्व से लेकर पश्चिम और उत्तर से लेकर दक्षिण तक देश रंगों से सराबोर है। युवा से लेकर बुजुर्ग तक सभी होली का जश्न मना रहे हैं। मथुरा, वृंदावन समेत देश के कई मंदिरों में भी होली खेली गई है। पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी हिंदुओं ने होली मनाई है। आगे देखिए होली के रंग में रंगीन देश के अलग-अलग हिस्सों की मनमोहक तस्वीरें:
-
अमृतसर में श्री दुर्गियाना मंदिर में एक लड़की को गुलाल लगाते उसके साथी। (Photo: PTI)
-
कोलकाता में इंडियन म्यूजियम में होली के जश्न के दौरान रंगों से खेलते विदेशी सैलानी। (Photo: PTI)
-
कोलकाता में बसंत उत्सव के मौके पर होली खेलने के बाद सेल्फी लेती लड़कियां। (Photo: PTI)
-
त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में सीमा पर एक दूसरे को रंग लगाते भारत और बांग्लादेश के जवान। (Photo: PTI)
-
वृंदावन में गोपीनाथ मंदिर में होली मनाती विधवा महिलाएं। (Photo: PTI)
-
नंदगांव में राधारानी मंदिर में होली खेलते युवक। (Photo: PTI)
-
हिमाचल प्रदेश के मंडी में जश्न मनाते हुए युवा। (Photo: PTI)

नागपुर में होली खेलती युवाओं की टोली। (Photo: PTI) 
पाकिस्तान के लाहौर में हिंदू समुदाय के लोगों ने होली का त्योहार मनाया। यह तस्वीर एक मंदिर की है जिसके बाहर एकदूसरे को गुलाल लगाती दो महिलाएं। (Photo: PTI) -
भाजपा सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमामालिनी अपने संसदीय क्षेत्र मथुरा में होली मनाती हुईं। (Photo: PTI)