-
आलू को दुनिया भर में सब्जियों का राजा कहा जाता है, हर रसोई का एक अहम हिस्सा है। चाहे फ्रेंच फ्राइज हो, आलू की टिक्की हो, समोसे हो, आलू पराठा हो, सिंपल आलू की सब्जी हो या कोई और सब्जी, आलू के बिना हमारी थाली अधूरी लगती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस बेहद लोकप्रिय सब्जी का जन्म कहां हुआ था और यह किस तरह से हमारी प्लेट तक पहुंचा?
-
आपको जानकर हैरानी होगी की आलू का जन्म भारत में नहीं हुआ है। इसका जन्म दक्षिण अमेरिका की एंडीज माउंटेन रेंज में स्थित पेरू में टिटिकाका झील के पास हुआ था।
-
वैज्ञानिकों के अनुसार, आलू का सबसे पहला साक्ष्य मध्य पेरू से मिला है, जो 2500 ईसा पूर्व का है। कहा जाता है कि करीब 8000 साल पहले दक्षिण अमेरिका के एंडीज में आलू की खेती शुरू की गई थी।
-
1500 के बाद इसे यूरोप लाया गया, जहां से यह पश्चिम और उत्तर की ओर फैला और फिर से अमेरिका पहुंचा। इसके बाद यह दुनिया के अन्य हिस्सों में फैल गया और धीरे-धीरे पॉपुलर हो गया।
-
17वीं शताब्दी की शुरुआत में पुर्तगाली भारत में आलू लाए। बाद में अंग्रेजों ने आलू की खेती को उत्तर भारत में फैलाया। भारत में आलू को बढ़ावा देने का श्रेय वारेन हेस्टिंग्स को जाता है जो 1772 से 1785 तक भारत के गवर्नर जनरल रहे।
-
18वीं शताब्दी तक आलू का पूरी तरह से भारत में प्रचार-प्रसार हो चुका था। अब हालत ये है कि शायद भारत का कोई ऐसा घर नहीं है जो रोज आलू का सेवन नहीं करता।
-
आपको जानकर हैरानी होगी की विटामिन ए और डी को छोड़कर आलू में सभी प्रमुख विटामिन और पोषक तत्व मिलते हैं। आलू में जीवन बचाने का जो गुण है वह किसी अन्य फसल में नहीं है।
-
विश्व में आलू की सबसे अधिक पैदावार चीन में होती है। यानी चीन आलू का सबसे बड़ा उत्पादक देश है। इसके बाद भारत और रूस का नंबर आता है। । चावल, गेहूं और मक्का के बाद आलू दुनिया की चौथी सबसे अहम फसल है। वहीं, गैर-अनाजों में इसका पहला नंबर है।
(Photos Source: Pexels)
(यह भी पढ़ें: दुनिया में सबसे ज्यादा हींग का इस्तेमाल करते हैं भारतीय, लेकिन नहीं जानते होंगे इसे कहां से खरीदता है भारत)
