-
भारत एक धर्म निरपेक्ष देश है। यहां कई धर्मों को मानने वाले रहते हैं। साल 2011 में हुए जनगणना के मुताबिक भारत की आबादी 121 करोड़ थी। उस जनगणना में बताया गया था कि सबसे ज्यादा आबादी हिंदुओं की है। 121 करोड़ की आबादी में 79.80 प्रतिशत आबादी हिंदुओं की है। हालांकि देश में अभी भी कई ऐसे राज्य हैं जहां दूसरे धर्मों को मानने वालों की तुलना में हिंदुओं की संख्या कम है। आइए डालते हैं ऐसे ही राज्यों पर एक नजर। (Photo: AP)
-
2011 जनगणना के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में मुसलमान 68 प्रतिशत हैं जबकि हिंदुओं की संख्या 28 प्रतिशत है। साल 2019 में जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया है। (Photo: Indian Express)
-
मेघालय में 75 प्रतिशत ईसाई हैं तो वहीं 12 प्रतिशत हिंदू हैं। (Photo: Indian Express)
-
मिजोरम में 87 प्रतिशत जनसंख्या ईसाइयों की है। प्रदेश के सभी जिले ईसाई बहुसंख्यक हैं। (Photo: PTI)
-
अरुणाचल प्रदेश में 30 प्रतिशत ईसाईयों के मुकाबले 29 प्रतिशत हिंदू जनसंख्या है। राज्य में बौद्ध धर्म को मानने वाले भी 12 प्रतिशत हैं। (Photo: Indian Express)
-
पंजाब में 58 प्रतिशत सिख हैं। वहीं यहां हिंदुओं की जनसंख्या करीब 38 प्रतिशत है। (Photo: PTI)
-
नागालैंड की कुल आबादी में 88 प्रतिशत ईसाई हैं तो वहीं हिंदू मात्र 9 प्रतिशत हैं। (Photo: PTI)
-
केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप में की 96 प्रतिशत आबादी मुसलमान है वहीं हिंदुओं की जनसंख्या करीब 3 प्रतिशत है।(Photo: PTI)