-

Ramayan: टीवी के इतिहास का सबसे पॉपुलर शो माना जाने वाला रामायण 33 साल बाद एक बार फिर से दूरदर्शन पर प्रसारित हो रहा है। लोगों को ये काफी पसंद भी आ रहा है। लोगों में इस सीरियल की दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस सीरियल के कारण दूरदर्शन ने टीआरपी की नई ऊंचाइयों को छू लिया है। 550 दिनों की शूटिंग के बाद तैयार हुए 78 एपिसोड के रामायण को रामानंद सागर ने बनाया था।
-
बताया जाता है कि रामायण की शूटिंग का कोई निर्धारित समय नहीं होता था। घंटों तक शूटिंग जारी रहा करती थी।
-
रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने शूटिंग सेट की कुछ बातें नवभारत टाइम्स के साथ साझा की है।
-
सुनील लहरी ने बताया कि घंटों शूट के कारण ज्यादातर कलाकार औऱ क्रू मेंबर्स थके रहते थे। लोगों की नींद भी पूरी नहीं होती थी।
-
सुनील लहरी ने बताया कि जब शूर्पणखा की नाक कटने वाला सीन फिल्माया जा रहा था तब एक बड़ी मजेदार घटना घटी थी।
-
जब शूर्पणखा की नाक कटने वाले सीन की शूटिंग हो रही थी तो सीन की गंभीरता को देखते हुए पूरे सेट पर माहौल बिल्कुल शांत था। तभी पीछे से खर्राटे की आवाज आने लगी।
-
बकौल सुनील लहरी वह खर्राटे की आवाज एक क्रू मेंबर की थी जो नींद पूरी ना होने के कारण सेट पर ही सो गया था। <a href="https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/ramayan-jamwant-rajshekhar-upadhyay-now-and-his-lockdown-period/1374246/ “>Ramayan के ‘जामवंत’ अब दिखते हैं ऐसे, यूपी के गांव में लाॉकडाउन में फंसे हुए हैं राजशेखर