-
ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में जितना महत्व कार के इंटीरियर और इंकस्टीरियर डिजाइन का होता है उतना ही महत्वपूर्ण होता है उनके लोगो का डिजाइन। आखिरकार कार तो आती जाती रहती हैं पर लोगो हमेशा एक ही रहता है। पर क्या आपके जहन में कभी ये सवाल आया है कि इन कारों के लोगो के पीछे क्या कहानी है। जानिए दुनिया के कई बड़े कार ब्रांड्स के लोगो के पीछे की कहानी-बीएमडब्ल्यू के लोगो में आप नीले और सफेद रंग में सर्कुलर लोगो आपने देखा होगा। दरअसल लोगो का ये रंग बवेरिया के झंडे के रंग से लिया गया है। जहां बीएमडब्ल्यू का हेडक्वार्टर है।
-
वॉल्वो के लोगो में आपको जो साइन दिखाई पड़ता है वो आयरन का केमिकल साइन है। वॉल्वो की कार बनाने में जिस स्वीडिश लोहे का इस्तेमाल किया गया है यह लोगो इस बात का प्रतीक है।
-
टोयोटा के लोगो में आप देखेंगे कि उसमें कई ओवल ओवरलैप हो रहे हैं। ये ओवरलैप कस्टमर और क्लाइंट के बीच भरोसे के रिश्ते को दर्शाता है।
स्कोडा के लोगो में आपको एक ऐरो और एक पंख दिखाई देगा जिसमें ऐरो का मतलब स्पीड से और पंख का मतलब प्रोग्रेस से है और बाहरी सर्किल स्कोडा के 100 साल को दर्शाता है। -
लग्जरी कार बनाने वाली मशहूर कंपनी ऑडी के लोगो में आपको चार रिंग दिखाई पड़ते हैं। ये चार रिंग चार कंपनियों के साथ जुड़ने की कहानी बताते हैं। इनमें हॉर्च, डीकेडबल्यू और वांडरर के एक होने से आटो यूनियन बना जिसे आज ऑडी कहते हैं।
-
ह्युंडई के लोगो को अगर आप ध्यान से देखेंगे तो आपको H की जगह दो आदमी हाथ मिलाते दिखाई पड़ेंगे। यह कस्टमर और कंपनी के बीच रिश्ते को दर्शाता है।
-
मर्सिडीज के लोगो में आपने थ्री प्वाइंटेड स्टार देखा होगा। यह स्टार तीन तरह की गति को दिखाता है। धरती, पानी और आकाश में चलना ही इस लोगो का मतलब है।
-
मशहूर स्पोर्ट्स कार बनाने वाली कंपनी पोर्श के लोगो में आप 'स्टुटगार्ट' लिखा दिखाई देगा। जर्मन शहर स्टुटगार्ट में इस कंपनी का हेडक्वार्टर है। इसलिए इसके लोगो में इस शब्द का इस्तेमाल किया गया है।