बॉलीवुड में मस्त मस्त गर्ल रवीना को अपने दौर में न सिर्फ फिल्मों के लिए बल्कि वे अपने लव अफेयर के चलते भी काफी सुर्खियों में रहीं हैं। उनकी लाइफ में प्यार की दस्तक कई बार हुई लेकिन अफसोस उनका प्यार परवान एक भी बार नहीं चढ़ा। -
रवीना ने साल 1991 में फिल्म 'पत्थर के फूल' से बॉलीवुड में करिअर की शुरूआत की थी। इसके लिए रवीना को फिल्मफेयर न्यू फेस का अवार्ड भी मिला था। फिल्म में रवीना के साथ सलमान खान अपोजिट स्टार थे।
-
लेकिन बड़ी कामयाबी उन्हें अक्षय कुमार के साथ 1994 में आई 'मोहरा' से मिली।
-
फिल्म का गाना 'तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त' काफी फेमस हुआ, जिसके बाद उन्हें 'मस्त-मस्त' गर्ल के नाम से जाना जाने लगा। इसी फिल्म का एक और सॉन्ग टिप-टिप बर्षा पानी भी काफी हिट हुआ था।
फिल्म का गाना 'तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त' काफी फेमस हुआ, जिसके बाद उन्हें 'मस्त-मस्त' गर्ल के नाम से जाना जाने लगा। इसी फिल्म का एक और सॉन्ग टिप-टिप बर्षा पानी भी काफी हिट हुआ था। बताया जाता है कि ही वो फिल्म थी, जिसके जरिए रवीना और अक्षय बेहद करीब आ गए। दोनों ने काफी इंटीमेट सीन्स भी किए थे। -
इस फिल्म में दोनों की कैमेस्ट्री काफी पसंद की गई, जिसके बाद दोनों को कई फिल्मों में सेलेक्ट किए गए।
-
रवीना- अक्षय ने मोहरा के बाद पुलिसफोर्स, बारुद, दावा, आन, कीमत, खिलाड़ियों का खिलाड़ी, मैं अनाड़ी तू खिलाड़ी जैसी फिल्में एक साथ कीं। दोनों के बीच का रोमांस बेहद परवान चढ़ा।
-
अपनी गर्लफ्रेंड को अक्की हॉट, सिजलिंग, बबल गर्ल और न जाने किस-किस नाम से बुलाते थे। बाद में पब्लिक ने उन्हें मस्त-मस्त गर्ल का खिताब दिया। इस एक्ट्रेस ने जितनी बड़ी और हिट फिल्में नहीं कीं, उससे ज्यादा चर्चा में रही थीं।
-
अपने रिश्तों को लेकर दोनों सितारों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर की। खबर ये तो भी सुनने में आई थी कि दोनों ने सगाई भी की थी। लेकिन यह और बात है कि समय के साथ यह रिश्ता मजबूत होने के बजाए टूटने की कगार पर पहुंच गया था।
सूत्र के मुताबिक अक्की-रवीना का साथ सिर्फ इस बात को लेकर टूटा। क्योंकि अक्षय कुमार रवीना से शादी करना चाहते थे लेकिन उनकी शर्त थी कि वे शादी के बाद फिल्मों में काम करना बंद कर दें। लिहाजा इसके बाद दोनों के रास्ते अलग-अलग हो गए। -
-
खबरों की मानें तो रवीना एक दौर में अजय देवगन के प्यार में भी बेहद पागल थीं। लेकिन बाद में उनके साथ भी बात न बनी। दरअसल, इन दोनों के बीच में करिश्मा कपूर और शिल्पा शेट्टी आ गईं, जिस कारण दोनों के बीच नजदीकियों की बजाए दूरियां आने लगीं। दोनों ने एक साथ दिलवाले जैसी सुपरहिट फिल्म बॉलीवुड को दी। इसके बाद दोनों अलग हो गए।
बॉलीवुड में रवीना का नाम सनी देओल के साथ भी जोड़ा गया। दोनों ने 90 के दशक में सलाखों और जिद्दी जैसी फिल्में की। दोनों की काफी अच्छी दोस्ती थी। दोनों एक दूसरे को काफी हद तक पसंद करते थे। लेकिन बाद इस खबर को लेकर दोनों ने चुप्पी तोड़ी और एक दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताया।
