-
सोनी पर आ रहे ऐतिहासिक शो 'पोरस' में पुरषोत्तम यानी पुरु की प्रिंसेस का किरदार निभाने वाली लाची को तो आप सभी जानते हैं, लेकिन फैन्स उनकी रियल लाइफ से अब तक अनजान हैं। आज हम आपको यहां लाची के बारे में ही बताने जा रहे हैं। लाची का असली नाम सुहानी धानकी है। सुहानी का जन्म मुंबई में 1989 में हुआ था। उन्होंने अब तक सिर्फ दो ही टीवी शो में काम किया है। सुहानी एक्टिंग के अलावा और भी टैलेंट रखती हैं। (All PHOTO- Instagram)
'पोरस' में सुहानी का किरदार दस्यु लोक की महारानी की बेटी का है। वह अस्त्र-शस्त्र चलाने से लेकर घुड़सवारी में काफी निपुण हैं। सुहानी ने फाइन आर्ट से ग्रैजुएशन किया है। 'पोरस' में जितना दर्शक पुरुषोत्तम की एक्टिंग को पसंद करते हैं, उतना ही सुहानी को। सुहानी एक ट्रेंड डांसर भी हैं। उनके करियर की शुरुआत डांसिंग से ही हुई थी। इसके बाद उन्हें टीवी शो ऑफर हुआ। सुहानी ने & TV के शो 'अधूरी कहानी हमारी' में माया का किरदार किया था, लेकिन पहचान उन्हें पोरस से मिली। इसी साल की शुरुआत में ही सुहानी ने 3 दिसंबर को अपने बॉयफ्रेंड प्रथमेश मोदी के साथ शादी की है। -
सुहानी और प्रथमेश ने 2016 में सगाई की थी और 2018 में शादी की। प्रथमेश लंदन बेस्ड बिजनेसमैन हैं।
सुहानी अपनी रियल लाइफ में बेहद ग्लैमरस हैं, जैसा कि उनकी तस्वीरों से आप अंदाजा लगा सकते हैं। इंस्टाग्राम पर सुहानी के 16.3 हजार फॉलोअर्स हैं। -
वह सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती हैं।
-
दोस्तों के साथ सुहानी।
-
सुहानी को घूमने का काफी शौक है।
