मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। उनके लगातार एक के बाद फोटो और वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। फिल्म के एक सीन में क्लासरुम में महज आंख मारने के जरिए ही प्रिया प्रकाश ने पूरी दुनिया में लोकप्रियता हासिल कर ली। वैसे प्रिया को अब उनकी फिल्म 'ओरु अदार लव' के प्रमोशन करने की जरूरत तो है नहीं क्योंकि अब इसका नाम हर जुबान पर सुनने को मिलता है। प्रिया की मलयालम फिल्म चाहे किसी के पल्ले न पड़े लेकिन फैंस उनके इशारों को देखने जरूर जाएंगे। प्रिया ही नहीं उनके साथ फिल्म में उनके बॉयफ्रेंड की भूमिका निभा रहे रोशन अब्दुल रहूफ भी काफी पोपुलर हो चुके हैं। जो आंखों के निशाने से घायल होने की बेजोड़ एक्टिंग करते दिखाई दिए। प्रिया के आंख मारने वाले इशारे के अलावा आपको उनकी रियल लाइफ के बारे में भी कुछ दिलचस्प बातें जाननी हैं तो क्लिक करें अगली स्लाइड। प्रिया केरल के पंकुन्नम के थ्रिसूर में जन्मी हैं। उनके पिता सेंट्रल एक्साइज डिपार्टमेंट में कार्यरत हैं और मां हाउस वाइफ हैं। प्रिया का छोटा भाई प्रसिद्ध वैरियर है। फिलहाल प्रिया थ्रिसूर के विमला कॉलेज से B.Com में ग्रेजुएशन कर रही हैं। प्रिया ने अपने करिअर की शुरुआत 2017 में मॉडलिंग कर की थी। वह कई मॉडलिंग के कई असाइनमेंट और ढेर सारे ब्यूटी पेजेंट में पार्टीसिपेट कर चुकी हैं। प्रिया केरल के पंकुन्नम के थ्रिसूर में जन्मी हैं। उनके पिता सेंट्रल एक्साइज डिपार्टमेंट में कार्यरत हैं और मां हाउस वाइफ हैं। प्रिया का छोटा भाई प्रसिद्ध वैरियर है। अरु अदार लव उनकी पहली फिल्म है जिसके गाने Nee Vaanam Naan Mazhai के जरिए वह पूरी दुनिया में पोपुलर हो चुकी हैं। प्रिया प्रकाश जितनी सुंदर फिल्म के वीडियो में वायरल हो रही हैं उतनी ही वह रियल में भी हैं। उनकी हाइट 5 फुट 4 इंच है। प्रिया रियल लाइफ में काफी फ्रेंडली हैं। इंस्टाग्राम पर आप उनके ढेर सारे दोस्तों के साथ तस्वीरें देख सकते हैं। उन्हें मेकअप करना भी काफी पसंद हैं। प्रिया प्रकाश एक बेहत मोहिनीअट्टम की डांसर हैं। वह इस डांस की ट्रेनिंग बचपन से ही लेती रहीं। -
छाले लेकर ठंडी हवा में अपने बलखाते अंदाज को दिखातीं प्रिया।