-
यूं तो बॉलीवुड में बहुत सी अभिनेत्रियां हैं जो अपने काम के साथ-साथ अपने परिवार के कारण भी मशहूर हैं। इनमें से बहुत सी अभिनेत्रियों को विरासत में फिल्मी दुनिया मिली है। लेकिन बहुत सी अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में एक मुकाम हासिल किया है। ये अभिनेत्रियां आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। ये आज खुद ही ग्लैमर का पर्याय बन गई हैं। ऐसी अभिनेत्रियों में भूमि पेडनेकर से लेकर कृति सेनन जैसे नाम शुमार हैं। इन अभिनेत्रियों की बहनें भी हैं। इनकी बहनें किसी भी मामले में इनसे कमतर नहीं हैं। लेकिन इन सुपरस्टार अभिनेत्रियों की ये सुपरहॉट सिस्टर्स अकसर लाइमलाइट से दूर रहती हैं। (All Pics- celebs Instagram)
-
कृति सेनन को आप सभी जानते हैं जिन्होंने साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड में भी नाम कमाया है लेकिन वहीं दूसरी ओर उनकी बहन नुपुर सेनन भी उनसे कुछ कम नहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नुपुर जल्द ही बी-टाउन में एंट्री करेंगी। नुपुर सिंगिंग की शौकीन हैं। उन्होंने जनम-जनम, हवाएं, तेरी गलियां, चन्ना मेरेया जैसे तमाम गाने गाए हैं। नुपुर अपने गानों को Youtube पर शेयर करती रहती हैं।
-
तुम बिन 2 की एक्ट्रेस नेहा शर्मा की बहन आयशा शर्मा भी बॉलीवुड में एंट्री कर चुकी हैं। आयशा जॉन अब्राहम की फिल्म सत्य मेव जयते में नजर आई थीं। वह सुर्खियों में खास जगह नहीं बना पाईं लेकिन बात अगर उनके ग्लैमरस अंदाज की करें तो वह भी अपनी बहन की तरह काफी खूबसूरत हैं।
शुभ मंगल सावधान, टॉयलेट एक प्रेम कथा जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर भी अब हिंदी सिनेमा की लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं। भूमि की एक बहन समीक्षा हैं, जो हूबहू उनकी तरह दिखती हैं। देखने से तो लगता है ये दोनों जुड़वा बहने हैं लेकिन ऐसा नहीं है। पेशे से समीक्षा एक वकील हैं। -
सोनम कपूर अपनी फिल्मों से ज्यादा फैशन को लेकर चर्चा में रहती हैं। सोनम कपूर को बॉलीवुड का फैशन आइकन कहा जाता है। लेकिन सोनम कपूर के स्टायलिश लुक पीछे उनकी बहन रिया कपूर का ज्यादा योगदान रहता है। सोनम की बहन रिया कपूर उनकी ज्यादातर ड्रेसेज को स्टाइल करती हैं। रिया सोशल मीडिया पर भी अपने से ज्यादा सोनम की पिक्चर्स शेयर करती हैं। उन्हें ग्लैमरस दुनिया से दूर रहना ज्यादा पसंद है।
-
काजोल अब भी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं वहीं दूसरी ओर उनकी बहन फिल्मों से ज्यादा सोशल मीडिया के जरिए चर्चा में शुमार रहती हैं। तनीशा मुखर्जी आए दिन ही इंस्टाग्राम पर अपनी हॉट पिक्चर्स शेयर करती रहती हैं।
-
मलाइका अरोरा अपने रिएलिटी शो और बोल्ड अंदाज को लेकर हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। जबकि उनकी बहन अमृता अरोरा भी उनकी तरह गॉर्जियस हैं। अमृता काफी लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं वह इन दिनों फैशन, फन, फैमिली और ट्रिप में खुद को बिजी रखती हैं।
