-
Hema Malini Dharmendra: धर्मेंद्र बॉलीवुड के सुपरस्टार रहे हैं। उन्होंने दो शादियां की हैं। पहली शादी प्रकाश कौर (Dharmendra First Wife) से और दूसरी हेमा मालिनी से। सनी देओल (Sunny Deol) उनकी पहली पत्नी के बेटे हैं तो वहीं ईशा (Esha Deol) दूसरी पत्नी हेमा मालिनी से हैं। दो शादियों के बाद भी धर्मेंद्र का नाम एक एक्ट्रेस से जुड़ा। 30 साल बाद वह दोबारा से उनके साथ नजर आए हैं।
-
धर्मेंद्र हाल ही में सोनी टीवी के रियालिटी शो इंडियन आइडल में पहुंचे थे। इस शो में उनके साथ आई थीं अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस अनीता राज। (यह भी पढ़ें: 21 साल छोटी डिंपल कपाड़िया संग धर्मेंद्र के किस ने मचाया था हंगामा, सनी देओल ने भी एक्ट्रेस संग दिये बोल्ड सीन )
-
धर्मेंद्र और अनीता राज ने एक साथ कई फिल्में की हैं। दर्शकों ने दोनों की जोड़ी पर्दे पर खूब पसंद की।
-
पर्दे के बाहर भी दोनों के रिलेशनशिप की चर्चा जमकर हुई। तब की मीडिया रिपोर्ट्स में लिखा गया दोनों का अफेयर चल रहा है। बता दें कि अनीता राज धर्मेंद्र से करीब 26 साल छोटी हैं। (यह भी पढ़ें: बॉबी का बोल्ड सीन देख शॉक्ड थे धर्मेंद्र, तकिये संग प्रैक्टिस करती थीं 25 साल छोटी एक्ट्रेस )
-
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हेमा मालिनी तक भी अनीता राज से धर्मेंद्र की नजदीकी की खबरें पहुंची। बताया जाता है कि हेमा मालिनी काफी नाराज हुई थीं और धर्मेंद्र से साफ कह दिया था कि उन्हें अनीता राज से दूरी बनानी होगी। (यह भी पढ़ें: दो-दो शादी के बाद भी इस एक्ट्रेस पर दिल हार बैठे थे धर्मेंद्र, हेमा मालिनी ने लगा दी थी क्लास )
-
धर्मेंद्र ने भी अनीता राज से दूरी बना ली और धीरे-धीरे एक्ट्रेस संग उनके अफेयर की चर्चा भी धूमिल होती गई। 30 साल बाद एक बार फिर से दोनों साथ नजर आए।
-
एक दूसरे से इतने लंबे समय बाद मिलकर दोनों एक्टर काफी खुश दिखे। दोनों ने शो में अपनी पुरानी यादें भी ताजा कीं। (यह भी पढ़ें: 13 साल छोटी हैं धर्मेंद्र से हेमा मालिनी, इन 8 एक्टर्स में से कुछ तो पत्नी से 29 साल तक हैं बड़े )
-
Photos: Social media
