
Sunny Deol Madhuri Dixit: सनी देओल को उनके पिता धर्मेंद्र (Dharmendra) ने बेताब फिल्म से लॉन्च किया था। फिल्म इंडस्ट्री में सनी देओल की सौतेली मां (Sunny Deol Stepmother) हेमा मालिनी (Hema Malini) भी सुपरपस्टार एक्ट्रेस थीं। 1984 में आई फिल्म बेताब सुपरहिट रही थी और सनी देओल छा गए। उसी दौरान माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने भी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। माधुरी भी काफी हिट हुईं। लेकिन ऐसा क्या था कि माधुरी और सनी देओल ने साथ में सिर्फ एक ही फिल्म की। -
माधुरी दीक्षित औऱ सनी देओल का करियर लगभग साथ में ही चलती रहा। दोनों लगभग 30 सालों तक इंडस्ट्री पर छाए रहे।

दोनों ने अपने फिल्मी करियर में सिर्फ त्रिदेव फिल्म में काम किया। फिल्म सुपरहिट साबित हुई। 
त्रिदेव में सनी देओल औऱ माधुरी दीक्षित की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया। हालांकि दोबारा ये जोड़ी साथ में पर्दे पर कभी नहीं दिखी। -
दरअसल एक इंटरव्यू में माधुरी ने बताया था कि सनी देओल ज्यादातर एक्शन फिल्में कर रहे थे औऱ मैं रोमांटिक, फैमिली ड्रामा और कॉमेडी फिल्मों की तरफ ज्यादा ध्यान दे रही थी।
-
बकौल माधुरी दोनों के पसंद की फिल्में अलग होने के कारण कभी मौका ही नहीं लगा कि साथ में काम कर सकें।
-
बता दें कि सनी देओल ने अपने टाइम की लगभग सभी अभिनेत्रियों के साथ काम किया। वहीं माधुरी दीक्षित भी सनी देओल के अलावा लगभग सभी बड़े एक्टर्स के साथ फिल्में कर चुकी हैं।
-
सालों बाद सनी देओल और माधुरी दीक्षित एक रियालिटी शो में साथ नजर आए थे। (All Photos: Social Media)