-
Sunny Deol Bobby Deol Tanya Deol: सनी देओल और बॉबी देओल धर्मेंद्र (Dharmendra) की पहली पत्नी प्रकाश कौर (Prakash Kaur) के बेटे हैं। धर्मेंद्र ने दूसरी शादी हेमा मालिनी (Hema Malini) से की है। जहां सनी देओल की पत्नी पूजा देओल (Sunny Deol Wife Pooja) लाइमलाइट से दूर रहती हैं वहीं बॉबी देओल की पत्नी तान्या अकसर पति के साथ फिल्मी फंक्शनंस में दिख जाती हैं। आइए जानें आखिर क्या करती हैं तान्या देओल:
-
बॉबी देओले ने अपनी पहली फिल्म बरसात की रिलीज के कुछ महीनों बाद ही तान्या देओल से शादी रचा ली थी। दोनों पहली बार एक रेस्टोरेंट में मिले थे।

बॉबी देओल और सनी देओल जहां फिल्मों में एक्टिंग करते हैं वहीं तान्या बिजनेस वूमेन हैं। वह सालानां करोड़ों की कमाई करती हैं। 
दरअसल तान्या देओल जानी मानी इंटीरियर डिजाइर हैं। वह द गुड अर्थ नाम से फर्नीचर और होम डेकोरेटर स्टोर चलाती हैं। 
तान्या देओल का ये फर्नीचर स्टोर बॉलीवुड के बड़े स्टार्स के बीच खूब पसंद किया जाता है। ये काफी शानदार और एक्पेंसिव होते हैं। 
इस बिजनेस से तान्या देओल करोड़ों कमाती हैं। जब बॉबी देओल फिल्में ना मिलने के कारण डिप्रेशन में थें तब भी तान्या ने काफी ज्यादा फाइनेंशियल सपोर्ट किया था। 
तान्या देओल इंटीरियर डिजाइनर के साथ-साथ कॉस्ट्यूम डिजाइनर भी हैं। उन्होंने 2005 में आई फिल्म जुर्म और 2007 में आई फिल्म नन्हे जैसलमेर के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन भी किया था। 
इसके अलावा तान्या पति बॉबी देओल के साथ मिलकर मुंबई में एक शानदार रेस्टोरेंट भी चलाती हैं। -
बिजनेस के साथ ही तान्या घर की जिम्मेदारी भी बखूबी निभाती हैं। बॉबी औऱ तान्या के दो बेटे हैं – आर्यमान और धरम। (Photos: Social Media)