
Sunny Deol Dharmendra: सनी देओल बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं। उनके पिता धर्मेंद्र (Dharmendra) अपने जमाने के बड़े एक्टर्स में शुमार थे। वहीं सनी देओल की सौतेली मां (Sunny Deol Stepmother) हेमा मालिनी (hema Malini) को लोग बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल कहा करते थे। सनी देओल की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। हालांकि एक वक्त ऐसा था जब दोस्तों को इंप्रेस करने के लिए सनी देओल पिता धर्मेंद्र की जींस पहन कर चले जाते थे। -
सनी देओल ने 1983 में फिल्म बेताब से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म जबरदस्त हिट हुई थी।
-
बॉलीवुड में एंट्री से पहले धर्मेंद्र ने उन्हें एक्टिंग सीखने ब्रिटेन के बर्मिंघम भेजा था।
-
सनी देओल परिवार के पहले सदस्य थे जो एक्टिंग स्कूल गए थे।
-
सनी देओल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह अकसर कॉलेज में पापा धर्मेंद्र की जींस पहन कर चले जाते थे।

बकौल सनी कॉलेज में दोस्तों के बीच रौब झाड़ते वह कहा करते थे कि यही जींस पापा ने शोले फिल्म में पहनी थी। 
बर्मिंघम में ही सनी देओल की मुलाकात लिंडा नाम की एक लड़की से हुई। सनी देखते ही लिंडा पर दिल हार बैठे। -
आगे चलकर यही लिंडा सनी देओल की पत्नी बनीं। शादी के बाद लिंडा ने अपना नाम बदलकर पूजा देओल कर लिया।
-
All Photos: Social Media