-
Hema Malini Raj Kapoor: हेमा मालिनी धर्मेंद्र (Dharmendra) की पत्नी और सनी देओल (Sunny Deol) की सौतेली मां हैं। धर्मेंद्र ने पहली पत्नी प्रकाश कौर (Dharmendra First Wife) को तलाक दिये बिना हेमा मालिनी से शादी रचाई है। हेमा और धर्मेंद्र की दो बेटियां हैं। हेमा मालिनी के नाम एक बेहद मजेदार रिकॉर्ड दर्ज है। दरअसल हेमा मालिनी ने राजकपूर समेत उनके परिवार के लगभग सभी एक्टर्स के साथ काम किया है।
-
राज कपूर ने हेमा मालिनी को बॉलीवुड में ब्रेक दिया था। हेमा राज कपूर के साथ सपनों के सौदागर में नजर आई थीं।
-
राज कपूर के भाई शम्मी कपूर के साथ हेमा मालिनी ने अंदाज में काम किया। इस फिल्म के लिए हेमा मालिनी को फिल्म फेयर अवार्ड से भी नवाजा गया था।
-
राज कपूर के दूसरे भाई शशि कपूर के साथ भी हेमा मालिनी ने काम किया है। त्रिशूल, अभिनेत्री, आप बीती जैसी फिल्मों में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया।
-
हेमा मालिनी ने रणधीर कपूर के साथ चाचा भतीजा और हाथ की सफाई जैसी फिल्मों में काम किया है।
-
राज कपूर के बेटे ऋषि कपूर के साथ हेमा मालिनी ने एक चादर मैली सी और नसीब जैसी सुपरहिट फिल्म में काम किया।
-
-