-
BJP के तमाम बड़े नेता ऐसे हैं जिनकी पत्नियां लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं। कुछ नेताओं की पत्नियां उनके साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों में देखी भी गई हैं। हालांकि बहुत से चर्चित राजनेता हैं जिनकी पत्नियों के बारे में लोग कम ही जानते होंगे। तो आइए जानते हैं कि आखिर क्या करती बीजेपी के इन चर्चित नेताओं के पत्नियां:
-
केंद्रीय मंत्री और आसनसोल से बीजेपी सांसद बाबुल सुप्रियो की पत्नी का नाम रचना शर्मा है। रचना पेशे से एयरहोस्टेस हैं। ( <a href="https://www.jansatta.com/photos/news-gallery/babul-supriyo-wiki-bio-networth-income-marriage-second-wife-when-west-bengal-cm-mamta-banarjee-organizes-marriage-function-for-bjp-mp/1588136/">जब दूसरी बार दूल्हा बने BJP MP बाबुल सुप्रियो, ममता बनर्जी ने यूं किया था शादी का इंतजाम</a> )
-
मनोज तिवारी ने साल 2020 में सुरभि तिवारी से शादी की थी। सुरभि भोजपुरी सिंगर हैं।
-
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिका भुइयां बिजनेस वूमैन हैं। ( <a href="https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/himanta-biswa-sarma-wife-love-story-when-assam-cm-told-her-mil-that-he-become-chief-minister-one-day/1715600/">फिल्मी है हेमंत बिस्वा सरमा की लव स्टोरी, होने वाली सास से कह दिया था- एक दिन बनूंगा सीएम</a> )
-
बीजेपी सांसद गौतम गंभीर की पत्नी का नाम नताशा है। नताशा शादी से पहले पीआर एजेंसी में काम करती थीं।
-
सनी देओल अभिनेता से राजनेता बन गए हैं। वह पंजाब के गुरदासपुर से बीजेपी सांसद हैं। सनी देओल की पत्नी का नाम पूजा देओल है। वह फिल्मों में स्क्रिप्ट लिखती हैं। हालांकि वह अपने प्रोफेशन में बहुत ज्यादा एक्टिव नहीं हैं। ( <a href="https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/sunny-deol-wife-pooja-deol-know-about-property-networth-income-of-dimple-kapadia-ex-and-hema-malini-stepson-wife-and-dharmendra-daughter-in-law/1630334/">सनी देओल की पत्नी के नाम नहीं कोई जमीन या घर, इतनी संपत्ति की मालकिन हैं धर्मेद्र की बड़ी बहू</a> )
-
बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी विरोधियों पर तीखे प्रहार करने के लिए मशहूर हैं। स्वामी ने रोक्सना से शादी रचाई है। दोनों की मुलाकात हार्वर्ड में पढ़ाई के दौरान हुई थी। रोक्सना सुप्रीम कोर्ट में वकालत करती हैं।
-
शाहनवाज हुसैन की पत्नी का नाम रेणु शर्मा है। रेणु स्कूल टीचर थीं। ( <a href="https://www.jansatta.com/photos/news-gallery/from-digvijay-singh-amrita-rai-to-ram-vilas-paswan-reena-politicians-with-huge-age-gap/1476137/">कोई 25 तो कोई 27 साल, उम्र में काफी छोटी हैं इन 5 राजनेताओं की पत्नियां</a> )
-
महाराष्ट्र के सीएम रह चुके बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने साल 2005 में अमृता से शादी रचाई थी। अमृता ट्रेंड क्लासिकल सिंगर और बैंकर हैं।
-
अमित शाह की पत्नी का नाम सोनल शाह है। दोनों की शादी 1987 में हुई थी। सोनल शाह कोल्हापुर की रहने वाली हैं। सोनल गृहणी हैं।
-
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की पत्नी का नाम माया शंकर प्रसाद है। माया एक इतिहासकार हैं और पटना विश्वविद्यालय में प्रोफेसर भी हैं।