-
बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जिन्हें एक्टिंग विरासत में मिली है। इसमें धर्मेंद्र (Dharmendra) और हेमा मालिनी (Hema Malini) की बेटी ईशा देओल (Esha Deol) से तनुजा की बेटी काजोल (Kajol) तक के नाम शामिल हैं। हालांकि कई एक्ट्रेसेस ऐसी भी हैं जिनका फिल्मी करियर उनकी मां के करियर की तुलना में काफी फीका या फ्लॉप रहा। आइए डालते हैं ऐसी ही कुछ एक्ट्रेस मां-बेटी की जोड़ी पर एक नजर:
-
हेमा मालिनी बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस हैं। मां के नक्शेकदम पर चलते हुए ईशा देओल ने भी एक्टिंग में हाथ आजमाया और एक्ट्रेस बन गईं। लेकिन ईशा देओल का करियर कुछ खास नहीं रहा। ना तो उनकी फिल्में ज्यादा हिट हुईं और ना ही उन्हें उतने अवार्ड मिले जितने हेमा मालिनी को मिले।
-
तनुजा अपने जमाने की बेहतरीन अदाकारा थीं। उन्हें करियर में खूब सफलता और शोहरत मिली। उनकी दोनों बेटियों ने फिल्मों में हाथ आजमाया। काजोल को तो अपनी मां से भी ज्यादा सफलता मिली लेकिन तनीषा मुखर्जी का फिल्मी करियर फ्लॉप ही रहा।
-
प्रतिभा सिन्हा 80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस माला सिन्हा की बेटी हैं। माला सिन्हा बॉलीवुड की बेहद हिट एक्ट्रेस थीं लेकिन प्रतिभा का एक्टिंग करियर फ्लॉप ही रहा। प्रतिभा की कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई।
-
सलमा आगा बॉलीवुड का जाना माना नाम हैं। वह ना सिर्फ एक्टर थीं बल्कि बेहतरीन सिंगर भी रहीं। सलमा आगा की बेटी साशा भी एक्ट्रेस हैं लेकिन उन्हें भी अपनी मां जैसा फेम नहीं मिला जो उनकी मां को नसीब था।
-
मुनमुन सेन हिंदी सिनेमा के साथ ही बंगाली सिनेमा की भी सफल अभिनेत्री थीं। उनकी बेटी रिया सेन भी फिल्मों में आईं लेकिन वह मां इतना नाम ना कमा सकीं। रिया की गिनती बॉलीवुड की फ्लॉप एक्ट्रेसेस में की जाती है।
-
जाह्नवी कपूर श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी हैं। श्रीदेवी बॉलीवुड की कितनी बड़ी एक्ट्रेस थीं ये बताने की जरूरत नहीं है। लेकिन जाह्नवी कपूर का अब तक का करियर कुछ खास नहीं रहा है। उनके खाते में एक भी हिट फिल्म नहीं है।
