-

शक्तिमान एक ऐसा धारावाहिक था, जिसका लोगों में काफी क्रेज था और उस वक्त अधिकतर लोग शक्तिमान देखा करते थे। शक्तिमान में सबसे खास बात यह थी कि उसमें विलेन हमेशा बदलते रहते थे और वो अलग अलग तरीकों से शक्तिमान को खत्म करने की कोशिश करते रहते थे। आइए आपको पुरानी यादें ताजा करते हुए बताते हैं कि इस शो में कौन-कौन से विलेन थे, जो उस दौरान काफी हिट थे।
-
डॉ. जैकाल- किलविश के बाद शक्तिमान का सबसे बड़ा दुश्मन होता है डॉक्टर जैकाल। ग्रेट साइंटिस्ट डॉक्टर जैकाल शक्तिमान को खत्म करने के लिए अलग दवाइयां या प्लान बनाता था, लेकिन दुर्भाग्यवश वो कभी भी कामयाब नहीं हुआ। जैकॉल का फेवरेट डायलॉग था पॉवर…..।
-
तमराज किलविश- आज भी अधिकतर लोगों को 'अंधेरा कायम रहे' डायलॉग याद होगा और यह इस डायलॉग के पीछे आवाज थी तमराज किलविश। शक्तिमान सीरियल में शक्तिमान का सबसे बड़ा दुश्मन तमराज किलविश होता है और धारावाहिक में ये किरदार सुरेंद्र पाल ने निभाया था।
-
शलाका बिल्ली- शलाका बिल्ली इस दौर का सबसे पसंदीदा किरदार हुआ करता था और वो अपनी बहन की मौत का बदला लेने के लिए शक्तिमान को मारना चाहती थी।
-
प्लास्टिका- प्लास्टिका, प्लास्टिक से बनाया अंधेरे का नुमाइंदा होता है। वह प्लास्टिक और उससे निकले वाली जहरीले गैस से सबको मारता है।
-
कीटाणुमैन- कीटाणुमैन बच्चों को कीटाणुओं से बूढ़ा बना देता है और यह शक्तिमान को काफी परेशान करता है।
-
कपाला- कपाला एक ऐसा विलेन होता है, जिसके सामने आते है ही शक्तिमान भी कमजोर पड़ जाता है और कपाला की सारी शक्ति उसके सीने में होती है।