-

90 के दशक में एक्टर नीतीश भारद्वाज ने बीआर चोपड़ा की टीवी सीरीज महाभारत में कृष्ण को ऐसे पर्दे पर उतारा कि लोग सच में उन्हें कृष्ण मानने लगे। कृष्ण की शरारतें और उनकी अपार लीलाओं को अपने अंदज में पेश कर नीतीश ने एक मिसाल पेश की और दूसरे कलाकारों के लिए एक उस छवि में फिट बैठने के लिए चैलेंज खड़ा कर दिया। लेकिन उनके अलावा इन स्टार्स ने भी कृष्ण बन दर्शकों का खूब प्यार पाया।
-
सर्वदमन डी बनर्जी ने रामानंद सागर की टीवी सीरीज कृष्णा में भगवान कृष्ण की भूमिका निभाई।
-
स्वपनिल जोशी 1993 में दूरदर्शन पर आने वाली सीरीयल कृष्णा में बाल कृष्ण की भूमिका में थे। उन्होंने उनकी बाल लीलाएं दिखाई थीं।
-
इस नन्हें कृष्ण को तो आप पहचानते ही होंगे। इस बच्ची दृष्टि भाटिया ने कलर्स पर आने वाले सीरियल में बाल कृष्ण की भूमिका निभाई थी। उन्हें बाल कृष्ण के रोल में काफी पसंद किया गया था।
-
सौरभ जैन स्टार प्लस पर आने वाले सीरियल महाभरत में कृष्ण बनकर आए थे। उनके हर एक एक्सप्रेशन और प्यारी स्माइल हर बार भगवान कृष्ण की याद दिलाती थी।