-
17 जून को पूरी दुनिया में फादर्स डे सेलिब्रेट किया गया। फादर्स डे के मौके जहां कई स्कूली बच्चों ने अपने पिता ने के लिए प्यार भरे पत्रों के जरिए अपनी सारी भावनाओं को व्यक्त किया तो वहीं यंगस्टर्स ने पिता को गिफ्ट देकर खास तरीके से सेलिब्रेट किया। फादर्स डे पर आम लोगों से लेकर सभी सेलेब्स ने पिता की प्रति सोशल मीडिया भी अपना प्यार पर दर्शाया। इन सेलेब्स में से कई ऐसे हैं जो अपने पेरेंटस् से दूर रहकर करिअर में बिजी हैं। हालांकि इन सेलेब्स ने पिता संग बीती यादों को फादर्स डे के मौके पर तस्वीर शेयर तरोताजा किया। (All Photos- Instagram)
-
अनुष्का शर्मा ने पिता के साथ यह तस्वीर शेयर कर फादर्स डे सेलिब्रेट किया। अनुष्का अपने पिता पर एक आर्मी ऑफिसर होने को लेकर गर्व करती हैं।
-
रणवीर सिंह तो वैसे ही अपने कूल अंदाज के लिए फेमस हैं। वह पापा के साथ भी कूल तरीके से पेश आते हैं। उन्होंने फादर्स डे के मौके पर पिता संग उन्हें किस करते हुए यह तस्वीर शेयर की।
-
विवेक ओबरॉय ने पिता संग यह तस्वीर शेयर की। विवेक ने कहा कि एक बेटे के लिए पिता ही उसका असली हीरो होता है। (Vivek Oberoi Twitter)
-
श्रद्धा कपूर ने पिता शक्ति कपूर संग बचपन की यह तस्वीर शेयर की।
-
माधुरी दीक्षित ने पिता के नाम एक बेहद इमोशनल मैसेज लिखा।
-
अरबाज खान ने पिता सलीम के साथ तस्वीर शेयर की।
-
ईशा देओल ने धर्मेंद्र के दो पहुलओं को साझा किया। एक वो पहलू जिसमें धर्मेद्र बेटी ईशा को उछालकर खिलाते दिख रहे हैं तो दूसरी तस्वीर में वह अपनी जवान बेटी के माथे को चूम रहे हैं।
-
रवीना टंडन ने खुद को डैडीज गर्ल कहते हुए यह तस्वीर शेयर की। इसमें वह अपने पिता और भाई के साथ दिख रही हैं।
-
गौरी खान ने भी पिता के साथ तस्वीर शेयर की।
-
सलमान खान के जीजा और अर्पिता खान के पति आयुश शर्मा ने बेटे आहिल के साथ तस्वीर शेयर की।
-
सिंगर नेहा कक्कड़ ने भी अपने पिता के साथ तस्वीर शेयर की।
-
करण जौहर ने पिता के साथ तस्वीर शेयर कर उनके द्वारा दिए गए विचारों को व्यक्त किया।
